दूरदर्शन की यात्रा हिंदी में | Doordarshan History in Hindi

Lekhadda
0

दूरदर्शन की यात्रा हिंदी में  | Doordarshan History in Hindi

    




         दूरदर्शन की यात्रा हिंदी में | Doordarshan history In Hindi: वर्तमान समय में भारत में स्टार टीवी, स्टार प्लस, इंडिया टीवी, इमेजिन, बी० बी० सी०, प्राइम स्पोर्ट्स, चैनल वी, ज़ी टीवी, कलर्स, यू टीवी आदि निजी टेलीविजन केबल नेटवर्क कार्यक्रमों का प्रसारण करते हैं। किन्तु एक समय ऐसा भी था जब केवल दूरदर्शन के माध्यम से कुछ समय के लिए ही हम टीवी देख सकते थे। आज इस लेख में हम दूरदर्शन की यात्रा के बारे में जानेंगे। 


 
दूरदर्शन की यात्रा हिंदी में | Doordarshan History in Hindi



  • दूरदर्शन की स्थापना 15 सितम्बर 1959 को भारत सरकार द्वारा एक छोटे 5 किलोवाट ट्रांसमीटर के द्वारा प्रयोगात्मक टेलीविजन के रूप में की गयी थी। यह एक स्वायत्त सार्वजनिक सेवा प्रसारक है।  

  • प्रारंभिक उपकरण फिलिप्स इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रदान किये गए थे और कवरेज क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के आसपास केवल 40 किमी तक था।

  • 15 सितम्बर 1959 को प्रयोगात्मक टेलीविजन का उद्घाटन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया गया था। उद्घोषिका  प्रतिमा पुरी थी। उस समय प्रसारण हफ्ते में सिर्फ तीन दिन आधा-आधा घंटे होता था। उस समय इसका नाम टेलीविजन इंडिया दिया गया था। बाद में 1975 में इसका हिन्दी नामकरण 'दूरदर्शन' नाम से किया गया

  • शुरुवात में दिल्ली भर में 18 टेलीविजन सेट और एक बड़ा ट्रांसमीटर लगा था। 

  • स्कूली टेलीविजन कार्यक्रम की शुरुवात 24 अक्टूबर 1961 में हुई। 

  • 2 फरवरी 1962 में  दिल्ली दूरदर्शन द्वारा पहले सीरियल तीसरा रास्ता का प्रसारण शुरू किया गया। 

  • 15 अगस्त 1965 को एक घंटे का नियमित प्रसारण और हिंदी समाचार का प्रसारण शुरू किया गया।  पहली समाचार वाचिका प्रतिमा पुरी थीं। 

  • 26 जनवरी 1967 को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कृषि दर्शन कार्यक्रम की शुरुवात की गई। 

  • रविवार के दिन दो घंटे का प्रसारण 15 अगस्त 1968 से शुरू किया गया। 

  • 3 दिसंबर 1971 को अंग्रेजी समाचार का प्रसारण शुरू किया गया। 

  • 2 अक्टूबर 1972 में बम्बई दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन। 

  • 26 जनवरी 1973 में श्रीनगर दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया गया। 

  • 9 अगस्त 1975 को कलकत्ता दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया गया। 

  • 15 अगस्त 1975 को मद्रास (चेन्नई) दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया गया। 

  • 1 जनवरी 1976 को दूरदर्शन की व्यापारिक सेवा की शुरुवात हुई। पहला विज्ञापन ग्वालियर सूटिंग का था। 

  • आकाशवाणी से अलग होकर 1 अप्रैल 1976 को दूरदर्शन को स्वतंत्र दर्जा मिला। दूरदर्शन के पहले महानिदेशक पी० वी० कृष्णमूर्ति थे। 

  • 25 जनवरी 1980 को चार महानगरों दिल्ली, बम्बई(मुंबई), कलकत्ता व मद्रास (चेन्नई) में नृत्य और संगीत का राष्ट्रीय प्रसारण शुरू किया गया। 

  • मद्रास दूरदर्शन केंद्र से प्रयोगात्मक रूप से रंगीन प्रसारण की शुरुवात 18 जुलाई 1980 को किया गया। इसे दिल्ली के दर्शकों के लिए भी प्रसारित किया गया। 

  • 25 अप्रैल 1982 को रंगीन राष्ट्रीय प्रसारण शुरू किया गया एवं सत्यजीत राय की फिल्म शतरंज के खिलाडी को प्रसारित किया गया। 

  • 1982 में दूरदर्शन पर नौवें एशियाई खेलों का रंगीन प्रसारण किया गया। यह प्रसारण भारतीय उपग्रह इनसेट 1ए के माध्यम से किया गया।  

  • पूरी तरह से राष्ट्रीय और रंगीन प्रसारण 15 अगस्त 1982 को शुरू कर दिया गया। 

  • दूरदर्शन के पहले प्रायोजित धारावाहिक हम लोग का प्रसारण मई 1984 में शुरू हुआ। इसे पी. कुमार वासुदेव ने निर्देशित किया था। ये सीरियल मनोहर श्याम जोशी ने लिखा था।

  • 1985 में वर्ष भर में पूरे देश में 126 नए ट्रांसमीटर लगाए गए। 

  • 1 मई 1985 को बम्बई दूरदर्शन केंद्र के दूसरे चैनल की शरुवात की गयी। 

  • 1986 में रामायण और उसके बाद महाभारत के प्रसारण की शुरुवात की गई। रामायण और महाभारत का प्रसारण रविवार को किया जाता था जिसके बाद लोगो ने रामायण और महाभारत के प्रसारण के समय मे सड़कों पर यात्रा करना बंद कर दिया, जिससे देश भर में कर्फ्यु जैसी स्तिथि हो जाती थी। 

  • 9 अगस्त 1986 को महाराष्ट्र के सभी ट्रांसमीटर को बम्बई दूरदर्शन केंद्र से जोड़ा गया। 

  • 23 फरवरी 1987 को दूरदर्शन पर प्रातः कालीन प्रसारण शुरू किया गया। 

  • 7 अप्रैल 1987  को देर रात्रि में फीचर फिल्मों का प्रसारण शुरू किया गया। 

  • 13 अप्रैल 1987 को दूरदर्शन की पहली टेलीफिल्म सदगति  को दिखाया गया जिसके निर्देशक सत्यजीत राय थे। 

  • मूक एवं बधिरों के साप्ताहिक समाचार बुलेटिन 15 अक्टूबर 1987 को शुरू किया गया। 

  • दिल्ली के पीतमपुरा में देश के सबसे ऊँचे टी० वी० टॉवर ( 235 मीटर, कुतुबमीनार से तीन गुना अधिक ऊँचा) का उद्घाटन किया गया। 

  • 19 नवंबर 1987 को कलकत्ता दूरदर्शन का दूसरा चैनल शुरू हुआ। 

  • 1 जुलाई 1988 को मद्रास (चेन्नई) दूरदर्शन का दूसरे  चैनल की शुरुवात की गयी। 

  • 15 अगस्त 1988 को मद्रास (चेन्नई) दूरदर्शन केंद्र से तमिल भाषा में प्रसारण शुरू किया गया।

  • 31 मार्च 1990 को पुरे वर्ष भर में 184 नए ट्रांसमीटर लगाए गए। 

  • 21 जुलाई 1990 को शनिवार और रविववार के दिन और रात्रि में समाचारों का समय 30 मिनट तक बढ़ाया गया। 

  • 22 अक्टूबर 1990 को दोपहर के प्रसारण में समाचार बुलेटिन की शुरुवात हुई। 

  • 3 दिसंबर 1991 को संसदीय कार्यवाही का दूरदर्शन में प्रसारण शुरू किया गया। 

  • 7 फरवरी 1992 से उर्दू समाचार का प्रसारण शुरू हुआ। 

  • उर्दू समाचारों का प्रसारण  दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ और पटना केंद्र से शुरू किया गया। 

  • 29 फ़रवरी 1992 को दूरदर्शन में पहली बार आम बजट का सीधा प्रसारण किया गया। 

  • 1 अगस्त 1993 से अंतर्राष्ट्रीय समाचार का प्रसारण किया गया। 

  • 15 अगस्त 1993 को पांच मेट्रो सैटेलाइट चैनलों मनोरंजन, खेल, व्यापार समाचार व करंट अफेयर्स, संगीत और एनरिचमेन्ट और मौसम समाचार के प्रसारण की शुरुवात हुई। 

  • 2 अक्टूबर 1993 को 10 भाषाओं में क्षेत्रीय चैनलों की शुरुवात की गयी। 

  • 2 फरवरी 1994 को पांच सैटेलाइट चैनलों को तीन चैनलों में बदला गया। 

  • दिसंबर 1994 में केबल नेटवर्क अध्यादेश जारी किया गया। 

  • फरवरी 1995 में देशभर में दूरदर्शन के कार्यक्रम के प्रसारण हेतु 670 ट्रांसमीटर कार्यरत थे।

  • 13 मार्च 1995 को  दूरदर्शन के अंतर्राष्ट्रीय चैनल का उद्घाटन किया गया।

  • 1997 में प्रसार भारती की स्थापना की गयी जिसके अंतर्गत आकाशवाणी और दूरदर्शन दोनों विभाग आते थे।

  • 26 जनवरी 2000 को दूरदर्शन द्वारा ज्ञान दर्शन चैनल प्रारम्भ किया गया।

  • 3 नवम्बर 2002 में दूरदर्शन का 24 घंटे चलने वाला न्यूज़ चैनल शुरू हुआ। 

  • 6 दिसंबर 2004  को डी० टी० एच० सेवा डीडी डायरेक्ट की शुरुवात हुई।  


 

FAQ (Frequently Asked Questions)-


प्रश्न :-दूरदर्शन का आविष्कार कब हुआ?

उत्तर :-दूरदर्शन की स्थापना 15 सितंबर, 1959 को दिल्ली में हुई थी


प्रश्न :-दूरदर्शन का पुराना नाम क्या था?

उत्तर :-उस समय इसका नाम टेलीविजन इंडिया दिया गया था। बाद में 1975 में इसका हिन्दी नामकरण 'दूरदर्शन' नाम से किया गया


प्रश्न :-भारत में रंगीन दूरदर्शन की शुरुआत कब हुई?

उत्तर :-पहले 25 अप्रैल 1982 को रंगीन राष्ट्रीय प्रसारण शुरू किया गया। पूरी तरह से राष्ट्रीय और रंगीन प्रसारण 15 अगस्त 1982 को शुरू किया गया। 


प्रश्न :-दूरदर्शन पर पहला सीरियल कौन सा था?

उत्तर :-दूरदर्शन पर पहला प्रायोजित सीरियल हम लोग का प्रसारण मई 1984 में शुरू हुआ। इसे पी. कुमार वासुदेव ने निर्देशित किया था. ये सीरियल मनोहर श्याम जोशी ने लिखा था। 


प्रश्न :-दूरदर्शन का पहला प्रायोजित धारावाहिक था?

उत्तर :-दूरदर्शन पर पहला प्रायोजित धारावाहिक हम लोग था। यह मध्यमवर्गीय परिवार और उसके संघर्षों की कहानी थी


You May Also Like:


       दोस्तों आशा है! आपको हमारा यह दूरदर्शन की यात्रा हिंदी में | Doordarshan history in Hindi से सम्बंधित लेख पसंद आया होगा। धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top