सौरमंडल के रोचक एवं स्मरणीय तथ्य | Interesting And Memorable Facts of Solar System

Lekhadda
0

 सौरमंडल के रोचक एवं स्मरणीय तथ्य 
 Interesting And Memorable Facts of Solar System 


             सौरमंडल के रोचक एवं स्मरणीय तथ्य  Interesting And Memorable Facts of Solar System: यह बात सभी जानते हैं की हमारा सौरमण्डल बहुत सारे रहस्यों से भरा हुआ है, जिसमें से कुछ रहस्य धीरे-धीरे उजागर हो रहे हैं। आइए इस लेख में जानते हैं ऐसे ही कुछ रोचक एवं स्मरणीय तथ्यों के बारे में।  

  


सौरमंडल के रोचक एवं स्मरणीय तथ्य | Interesting And Memorable Facts of Solar System
सौरमंडल (Solar System)

सौरमंडल के रोचक एवं स्मरणीय तथ्य | Interesting And Memorable Facts of Solar System 


  • सूर्य मुख्यतः हाइड्रोजन से निर्मित है। 
  • सूर्य से उत्सर्जित होने वाले हाइड्रोजन को प्रोमिन्सेस कहते हैं। 
  • सूर्य पृथ्वी के सर्वाधिक समीप स्थित तारा है। 
  • सूर्य के चारों ओर अनियंत्रित कक्षा में घूमने वाले आकाशीय पिंडों को उल्का कहते हैं। 
  • बुध सूर्य का निकटतम ग्रह है। 
  • सूर्य की आयु लगभग 5 बिलियन वर्ष है। 
  • सूर्य के केंद्र का तापमान 15 मिलियन सेंग्रे०  है। 
  • सूर्य में स्थित चमकीले धब्बों को प्लेजेस कहते हैं। 
  • सूर्य में स्थित काले धब्बों को सौर डब्बा अथवा सौर कलंक कहते हैं। 


सौरमंडल के रोचक एवं स्मरणीय तथ्य | Interesting And Memorable Facts of Solar System 


  • सूर्य के धब्बों का तापमान 1500 सेंग्रे० होता है।  
  • प्रकाश वर्ष खगोलीय दूरी का मापक है।  एक प्रकाश वर्ष एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गयी दूरी के बराबर होता है। 
  • 24 अगस्त 2006 को आई० ए० यू० द्वारा प्लूटो को ग्रह का दर्जा समाप्त किये जाने के पश्चात सौरमंडल में ग्रहों की संख्या केवल 8 रह गयी है। 
  • बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, और वरुण सौरमंडल के 8 ग्रह हैं। 
  • प्लूटो को बौना ग्रह कहा जाता है। 
  • पृथ्वी और शुक्र को जुड़वाँ ग्रह कहते हैं। 
  • पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है। 
  • मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहा जाता है। 
  • बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसे Master Of Gods (मास्टर ऑफ़ गॉड्स) भी कहा जाता है।  




सौरमंडल के रोचक एवं स्मरणीय तथ्य | Interesting And Memorable Facts of Solar System 


  • बृहस्पति ग्रह में ग्रह एवं तारा दोनों के लक्षण पाए जाते हैं।
  • बृहस्पति ग्रह का उपग्रह गैनिमीड सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है। 
  • बृहस्पति सर्वाधिक तीव्र गति से घूर्णन करने वाला ग्रह है।  
  • शनि  गैसों का गोला (Globe Of Gasses) कहा जाता है। 
  • वरुण ग्रह का रंग हरा दिखाई देता है। 
  • अरुण ग्रह पर सूर्योदय पश्चिम दिशा में एवं सूर्यास्त पूरब दिशा में होता है। 
  • ग्रहों के पास ऊर्जा का कोई स्त्रोत नहीं है परन्तु यह सूर्य के प्रकाश  चमकते हैं। 
  • बुध एवं शुक्र ग्रह के कोई उपग्रह नहीं हैं। 
  • शुक्र ग्रह को भोर का तारा (Morning Star) व साँझ का तारा (Evening Star) कहा जाता है। 




सौरमंडल के रोचक एवं स्मरणीय तथ्य | Interesting And Memorable Facts of Solar System 


  • शुक्र सर्वाधिक धीमी गति से घूर्णन करने वाला ग्रह है। 
  • शनि ग्रह के सर्वाधिक उपग्रह हैं। 
  • चन्द्रमा के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 1.25 सेकंड लगते हैं। 
  • उल्काओं की बौछार के कारण चन्द्रमा पर क्रेटर की प्रधानता है। 
  • जब एक ही महीने में दो पूर्णिमा होती है तो इसे ब्लू मून कहा जाता है। 
  • 1999 एक ऐसा वर्ष था जिसके दो महीनों जनवरी और मार्च में ब्लू मून की घटना घटी थी।  
  • चन्द्रमा पर स्थित वह स्थान जहाँ पर नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन ने 1969 में सर्वप्रथम कदम रखा था वह शांति का समुद्र (Sea Of Tranquility) कहलाता है। 
  • आकाशगंगा (Milky Way Galaxy) को क्षीरमार्ग भी कहा जाता है। 
  • आकाशगंगा गैलेक्सी में हमारा सौरमंडल स्थित है। 




सौरमंडल के रोचक एवं स्मरणीय तथ्य | Interesting And Memorable Facts of Solar System 



  • आकाशगंगा को मन्दाकिनी, स्वर्नदी, स्वर्णगंगा, सुरनदी, देवनदी, आकाशनदी, नागवीथि  व हरिताली आदि नामों से भी जाना जाता है। 
  • आकाशगंगा में 100 अरब से 400 अरब के लगभग तारों के होने का अनुमान लगाया गया है।
  • हमारा सौरमंडल आकाशगंगा के बहरी भाग में स्थित है और उसके केंद्र की परिक्रमा कर रहा है। इसे एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 22.5 से 25 करोड़ वर्ष लग जाते हैं।
  • प्लूटो को दोहरा ग्रह (Biplanet) कहा जाता है।अब इसे ग्रह की श्रेणी से हटा दिया गया है।  
  • प्लूटो पर वर्ष की अवधि सबसे लम्बी एवं बुध पर वर्ष की अवधि सबसे छोटी होती है। 
  • मंगल का सबसे ऊँचा पर्वत निक्स ओलंपिया है जो एवरेस्ट से तीन गुना ऊँचा है।  
  • शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन है। यह सौरमंडल का एकमात्र ऐसा उपग्रह है जिसके पास अपना वायुमंडल है।  


You May Also Like: Indian Film History in Hindi  
You may Also Like: Doordarshan History in Hindi



           दोस्तों आशा है सौरमंडल के रोचक एवं स्मरणीय तथ्य : Interesting And Memorable Facts of Solar System In Hindi  का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो  कृपया यह जानकारी दूसरों के साथ भी साझा करें।
Thanks
  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top