भारतीय फ़िल्मी इतिहास में प्रथम
इस लेख में हम जानेंगे भारतीय सिनेमा में First In Indian Film History घटनाओं/व्यक्तियों के बारे में।
भारत में सिनेमा बेहद लोकप्रिय है। भारत में हर साल 1800 से अधिक फिल्मों का निर्माण विभिन्न भाषाओं में होता है। 2015 में भारतीय फिल्म उद्योग का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.1 बिलियन डॉलर था जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा कलेक्शन था। हिंदी भाषा फिल्म उद्योग को बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। भारत में तमिल, तेलगु, मलयालम, बंगाली, मराठी, पंजाबी, भोजपुरी सिनेमा प्रमुख हैं। आइये जानते हैं भारतीय सिनेमा में प्रथम घटित घटनाओं/ व्यक्तियों के बारे में जिनका भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
- प्रथम फिल्म का प्रदर्शन दिनांक 7 जुलाई 1896 को वाट्सन होटल, बम्बई में किया गया था।
- देश में निर्मित प्रथम मराठी फिल्म विलासी ईश्वर (1935) थी।
- देश में निर्मित पहली पंजाबी फिल्म शीला थी।
- पहली फिल्म प्रदर्शन में दिखाई गयी फ़िल्में - एंट्री ऑफ़ सिनेमैट्रोग्राफी, एराइवल ऑफ़ ए ट्रेन, सी बाथ, ए डिमोलिशन, लिविंग द फैक्टरी तथा लेडीज एंड सोल्जर्स ऑन हैवल्स।
- भारत में बनी पहली न्यूजरील रिपेप्शन गिवेन टू सीनियर रैंगलर मि० आर० पी० परांजपे (1902) है।
- भारत में पहली थ्रिएटिकल फिल्म पुंडलिक 1912 थी।
- भारत में बनी पहली अंग्रेजी फिल्म नूरजहां (1935) है।
- भारत में पहली पूर्ण रूप से बनी स्वदेशी फिल्म राजा हरिश्चंद्र है।
- राजा हरिश्चंद्र फिल्म का प्रदर्शन 13 मई 1913 को कोरोनेशन सिनेमा, गिरगाव मुंबई में किया गया।
- पहली स्वदेशी फिल्म राजा हरिश्चंद्र के निर्माता दादा साहब फाल्के थे।
- दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है।
- विदेश में प्रशिक्षित प्रथम भारतीय फिल्म तकनीशियन दादा साहब फाल्के थे।
- भारतीय फिल्म जगत के प्रथम तकनीशियन दादा साहब फाल्के थे।
- भारत के प्रथम फिल्म वितरक दादा साहब फाल्के थे।
- प्रथम भारतीय फिल्म निर्माता दादा साहब फाल्के थे।
- पहली तमिल मूक फिल्म कीचकवधम 1919 में निर्मित है।
- पहली भारतीय फिल्म की महिला निर्माती फातिमा बेगम थी जिन्होंने 1926 में बुलबुले परिस्तान फिल्म का निर्देशन किया।
- भारत में निर्मित पहली बोलती फिल्म आलम आरा को 14 मार्च 1931 को प्रदर्शित किया गया जिसके निर्माता आर्देशिर ईरानी थे। इससे पहले दादा साहब फाल्के ने भी फिल्मों में आवाज डालने के कई प्रयास किये लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।
- पहली मराठी बोलती फिल्म आयोध्याचा राजा का निर्माण प्रभात फिल्म कंपनी के द्वारा 1932 में किया गया।
- पहली बोलती तमिल फिल्म कालिदास 31 अक्टूबर 1931 को एच० एम० रेड्डी द्वारा निर्देशित की गयी थी जो एक बहुभाषी फिल्म थी जिसे तमिल और तेलगू दो भाषाओँ में रिलीज किय गया था।
- पहली बांग्ला बोलती फिल्म जमाई षष्ठी मदान थियेटर्स द्वारा (1931) में निर्मित है।
- पहली पंजाबी बोलती फिल्म हीर राँझा हकीम राम प्रसाद द्वारा (1932) में निर्मित है।
- दक्षिण भारत में बनी पहली बोलती फिल्म श्रीनिवासकल्याणम (1934) है।
- प्रथम बोलती तेलगु फिल्म सीताकल्याणम (1934) थी जिसके निर्माता पीवी हास् थे।
- दक्षिण भारत में पहली हिन्दी फिल्म प्रेम सागर के० सुब्रमण्यम द्वारा निर्मित और निर्देशित थी।
- विदेशी सहयोग से निर्मित होने वाली पहली भारतीय फिल्म सावित्री थी।
- गोल्डन जुबली मनाने वाली पहली फिल्म का नाम तुकाराम था जो एक मराठी फिल्म थी।
- सिल्वर जुबली मनाने वाली पहली फिल्म कपाल कुण्डला थी जो एक बंगला फिल्म थी।
- रजत जयंती मनाने वाली पहली हिंदी फिल्म अमृत मंथन (1934) थी।
- देश का पहला वातानुकूलित सिनेमा हॉल रीगल (बम्बई) था।
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पहली हिन्दी फिल्म मिर्जा ग़ालिब (1954) थी।
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पहली फिल्म श्यामची आई (1953) थी। जो एक मराठी फिल्म थी।
- शोले 70 एम० एम० में बनी देश की पहली फिल्म थी।
- 1922 में भारत में फिल्मों पर मनोरंजन कर लगाया गया था।
- बेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में पुरस्कृत पहली फिल्म सीता (1935) थी।
- कालोवरी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में पुरस्कृत पहली फिल्म जागते रहो (1956) थी।
- मनोरंजन कर से छूट प्राप्त करने वाली पहली भारतीय फिल्म झनक-झनक पायल बाजे (1956) थी।
- माया बाजार फिल्म के लिए पहली बार सिनेमा पोस्टर का प्रयोग किया गया था।
- भारत में बनी पहली गाना विहीन फिल्म नौजवान (1937) थी।
- सर्वाधिक गीतों वाली भारतीय फिल्म इन्द्रसभा (1932) मदान थियेटर्स द्वारा निर्मित थी। इस फिल्म में 71 गाने थे।
- ए प्रमाण पत्र (केवल वयस्कों के लिए) प्राप्त करने वाली प्रथम फिल्म सोशल ईविल 1929 थी।
- भारतीय फिल्मों के पहले संगीत निर्देशक फिरोज शाह मिस्त्री थे। उनकी पहली फिल्म आलम आरा थी।
- भारतीय फिल्मों के पहले गायक डब्लू एम खान थे। इनकी पहली फिल्म आलम आरा थी।
- डब्लू एम खान द्वारा गया गया गीत दे दे खुदा के नाम पर प्यारे ताकत हो गर देने की फिल्म आलम आरा के लिए रिकॉर्ड हुआ है।
- दत्तात्रेय दामोदर डबके ने 1913 में राजा हरिश्चंद्र में प्रथम अभिनय किया।
- फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित प्रथम व्यक्ति सत्यजीत रे थे।
- भारत में पहली बार पार्श्वगायन का आरम्भ फिल्म भाग्यचक्र (1934) से हुआ।
- भारत में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन 1952 में मुम्बई में हुआ था।
- भारत में पहली बार फिल्मफेयर पुरस्कारों की शुरुवात 1953 से हुई।
- भारत रत्न से सम्मानित फिल्म जगत के पहले व्यक्ति सत्यजीत रे थे।
- हिंदी के विख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद्र द्वारा लिखित फ़िल्मी पटकथा मिल (1934) है।
- हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाले प्रथम भारतीय दस्तगीर उर्फ़ साबू थे जिन्होंने एलिफेण्ट बॉय 1937 में अभिनय किया था।
- भारतीय सिनेमा की पहली नायिका देविका रानी थीं।
- एक ही सिनेमाघर में लगभग 200 सप्ताह चलने वाली पहली फिल्म किस्मत थी।
- फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रथम अभिनेत्री नरगिस दत्त हैं।
- फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रथम सर्वश्रेष्ठ फिल्म दो बीघा जमीन थी।