अमरूद के फायदे और नुकसान | Guava (Amrood) Uses, Benefits and Side Effects

Lekhadda
0

अमरूद के फायदे और नुकसान| Guava (Amrood) Uses, Benefits and Side Effects 


          Guava (Amrood) Uses, Benefits and Side Effects: स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत ही आवश्यक है। अमरूद एक ऐसा फल है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही कई औषधियों गुणों से भरपूर होता है। अमरूद का आयुर्वेद में अपना महत्वपूर्ण स्थान है। अमरूद में विटामिन सी, बी, के, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस एवं अन्य बहुत से पोषक तत्व पाये जाते हैं जिससे ये फल न सिर्फ त्वचा, पेट एवं अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक है अपितु स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभदायक भी है। इस लेख में हम अमरूद के फायदे और अमरूद के नुकसान  के बारे में बात करेंगे। 


Health Benefits Of Guava Fruit


अमरूद  क्या है ?

            अमरूद मीठा और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर फल है। यह एक मध्यम ऊंचाई का पेड़ होता है जो 08 से 12 मीटर तक ऊँचा हो सकता है। यह जाड़े ऋतु में इतना अधिक और सस्ता प्राप्त होता है की निर्धन लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह बहुत अधिक विटामिन्स और खनिज पदार्थ से भरपूर होता है।इसका प्रयोग पेट सम्बन्धी रोगों में काफी लाभकारी होता है।अमरूद में आयरन और फास्फोरस, विटामिन ए, बी, सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।अमरुद की जेली तथा बर्फी बनायी जाती है जिसे डिब्बों में बंद करके सुरक्षित रखा जा सकता है। इसका वानस्पतिक नाम सीडियम गुवाजवा (Psidium Guajava) है। अमरूद मीर्टेसी (Mytraceae) कुल का होता है। 



अमरूद को विभिन्न भाषाओँ मे कई नामों से जाना जाता है। 


  • अमरूद के नाम संस्कृत में - अमृतफलम, मृदुफलम, बिहि:, पेरुक 
  • अमरूद के नाम हिंदी में - अमरूद, अमृतफल, जामफल  
  • अमरूद के नाम ओड़िया में - बोजोजामो  
  • अमरूद के नाम तमिल में - कोय्या, सेगपु, सेनगोया
  • अमरूद के नाम नेपाली में -अम्बा, अमबक, अमूक 
  • अमरूद के नाम तेलगु में - एत्ताजम,जमाकाया    
  • अमरूद के नाम गुजरती में - जमरुख या जमरुड
  • अमरूद के नाम पंजाबी में - अंजीरजाड, अमरूद  
  • अमरूद के नाम मराठी में - जम्बा  
  • अमरूद के नाम अरबी में - अमरूद, कामशरणी, जुड़ाकनेह  
  • अमरूद के नाम पर्शियन में - अमरूद
  • अमरूद के नाम अंग्रेजी में - कॉमन ग्वावा (Common Guava) 
  • अमरूद के नाम असम में - मधुरियम, मुहुरियम
  • अमरूद के नाम बंगाली में - गोएच्ची,पियारा, पेयारा  
  • अमरूद के नाम मलयालम में - कोय्या, मलक्कापेरा
  • अमरूद के नाम उर्दू में -  अमरूद 


अमरूद की प्रमुख किस्में 


  • इलाहाबाद सफेदा 
  • चित्तीदार 
  • एप्पल कलर 
  • इलाहाबाद सुर्खा 
  • धारीदार 
  • श्वेता 
  • ललित 



अमरूद में पाए जाने वाले पोषक तत्व


             अमरूद में विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, खनिज, पोटेशियम, जस्ता, कैल्शियम, बीटा-कैरोटीन, लौह (आयरन), विटामिन के, मैग्नीशियम, लाइकोपेन, मैगनीज, फास्फोरस एवं अन्य बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। 




 अमरूद के फायदे 


Guava(Amrood) Uses, Health And Nutrition Benefits And Side Effects


इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अमरूद के फायदे 


          अमरूद में विटामिन सी संतरे से चार गुना अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता प्रदान करता है और सर्दी-जुक़ाम जैसे सामान्य रोगों से बचाता है।  


पेट के रोगों से बचाव के लिए अमरूद के फायदे


        काले नमक के साथ अमरूद का सेवन करना पेट से सम्बंधित रोगों जैसे की पाचन की समस्या, अपच, बदहज्मी इत्यादि में फायदेमंद होता है। अमरुद में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है जो आंत की सफाई करने में बहुत ही लाभकारी होता है और पाचन क्रिया में सुधार लाता है।  


कैंसर से बचाव के लिए अमरूद के फायदे 


           अमरूद में मौजूद लाईकोपेन, विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं। यह प्रोटेस्ट और ब्रैस्ट कैंसर से भी बचाव करने में सहायक होता है। अतः अमरूद के सेवन से कैंसर जैसे रोग से बचाव किया जा सकता है।  


स्कर्वी के लिए अमरूद के फायदे


           अमरूद में विटामिन सी की अधिकता होने के कारण अमरूद के सेवन से शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है और स्कर्वी होने से रोका जा सकता है। कच्चे अमरूद में पके अमरूद की अपेक्षा ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है अतः विटामिन सी की पूर्ती के लिए कच्चे अमरूद का सेवन लाभकारी होगा। 


सर्दी-जुकाम से निजात पाने के लिए 


      अगर किसी को जुकाम की शिकायत हो जाती है और बलगम बाहर नहीं निकल रहा है तो कच्चा अमरूद खाने से जमा हुआ बलगम बाहर निकल जाता है

   

आँखों के लिए अमरूद के फायदे


अमरूद के फायदे और नुकसान | Guava (Amrood) Uses, Benefits and Side Effects

     आहार में पौष्टिक तत्वों की कमी की वजह से आँखे कमजोर होने लगती हैं। आँखों को स्वस्थ रखने के लिए अमरूद बहुत ही फायदेमंद होता है।  अमरूद में विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आँखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। अमरूद के सेवन से रतोंधी और मोतियाबिंद जैसी बिमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।  


प्रेगनेंसी/गर्भावस्था में अमरूद खाने के फायदे


          अमरूद में आयरन, विटामिन सी और विटामिन बी6 पाया जाता है। गर्भावस्था के समय शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया रोग हो जाता है जिससे माँ एवं बच्चा दोनों को बहुत दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए गर्भावस्था के समय सीमित मात्रा में अमरूद का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है एवं एनीमिया से बचा जा सकता है। भ्रुण के दिमागी विकास के लिए विटामिन बी6 बहुत ही उपयोगी होता है।   


तनाव में अमरूद के फायदे


       अमरूद में मैग्नीशियम पाया जाता है।  अध्ययनों से पता चला है की मैग्नीशियम तनाव को कम करने में सहायक होता है।  अतः तनाव से बचने के लिए अमरूद का सेवन हितकारी होता है। 


वजन कम करने में अमरूद के फायदे


अमरूद के फायदे और नुकसान | Guava (Amrood) Uses, Benefits and Side Effects


         शरीर में वजन बढ़ने का मुख्य कारण खराब पाचन तंत्र का होना भी होता है इस स्थिति में शरीर में विषैले पदार्थ इकट्ठे हो जाते हैं और चर्बी का रूप लेकर शरीर में जमा हो जाते हैं। अमरूद के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। इसका कारण इसमें उपस्थित फाइबर एवं अन्य पोषक तत्व हैं। फाइबर आंतों की सफाई करने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।   


एनर्जी के लिए अमरूद के फायदे  


        अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो एनर्जी को बूस्ट करने में सहायक होते हैं। ऐसे में आप अमरूद का सेवन कर के शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ा सकते हैं।  


मधुमेह के लिए अमरूद के फायदे 


        अमरूद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता जो मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारी होता है। आयुर्वेद के अनुसार अमरूद के सेवन से मधुमेह के लक्षणों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। क्योकि इसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं।

    

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अमरूद 


अमरूद के फायदे और नुकसान | Guava (Amrood) Uses, Benefits and Side Effects


          अमरूद में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो त्वचा के विकास और त्वचा सम्बन्धी रोगों से बचने के लिए जरूरी विटामिन होता है। अमरूद की पत्तियों का रस चेहरे पर लगाने से पिंपल्स के दाग धब्बों को कम किया जा सकता है। अमरूद में विटामिन सी, लइकोपेन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो की स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी विटामिन माना जाता है।  यह न सिर्फ त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है बल्कि त्वचा पर होने वाले दाग- धब्बों को भी कम करता है। अमरूद में खून साफ़ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। 


लीवर को स्वस्थ कर पाचन क्रिया को मजबूत करे अमरूद 


            अमरूद में फाइबर अधिक मात्रा में होने के कारण इसके सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है। एक बेहतर पाचन तंत्र स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी पाचन शक्ति का होना भी बहुत ही आवश्यक है परंतु अनियमित खान-पान तथा जंक फ़ूड के कारण लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे लीवर संबंधी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। शरीर में विसैले पदार्थों के कारण लीवर में सूजन और पीलिया जैसे रोग हो सकते हैं। अध्ययनों के अनुसार अमरूद का सेवन करने से लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। 


दिमाग को तेज बनाए अमरूद


              अमरूद में  विटामिन सी, विटामिन बी 3, विटामिन बी 6 और खनिज भरपूर मात्रा में होता है जो मस्तिष्क के अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।इसके सेवन से दिमाग स्वस्थ और तेज बनता है। अमरूद रक्त में हिमोग्लोबिन को बढ़ाता है। खून में आयरन की मात्रा अधिक होने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंचती है जिससे मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है। 


अमरूद के नुकसान 


        अमरूद स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह अपने स्वाद और पौष्टिक गुणों के कारण जाना जाता है। कई लोग अमरुद का सेवन बिमारियों को दूर भागने के लिए दवाई के रूप में भी करते हैं। किन्तु किसी भी चीज का अगर संतुलित मात्रा में सेवन किया जाय तो ही वो फायदेमंद होता है आवश्यकता से अधिक या खाने का सही तरीका पता न होने पर कोई भी चीज कितनी भी पौष्टिक क्यों न हो हमेशा नुकसान ही पहुंचाती है इसीलिए अमरूद खाने के जितने फायदे होते हैं नुकसान भी उतने ही होते हैं।  आइये जानते हैं अमरूद के अत्यधिक मात्रा में सेवन से अमरूद के नुकसान क्या हो सकते हैं। 


जानते है इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से होने वाले कुछ ज्ञात अमरूद के नुकसान के बारे में 


  • गर्भवती व स्तनपान करने वाली महिलाओं को अमरूद का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए क्युकी इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिससे डायरिया होने का भय रहता है। 
  • अमरूद के अत्यधिक सेवन से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ने से पाचन सम्बन्धी समस्याएं जैसे की पेट में सूजन, गैस आदि हो सकती है अतः फाइबर अधिक मात्रा में लेने पर भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए। 
  • जिन व्यक्तियों को सर्दी-जुकाम की समस्या आमतौर पर रहती है उन्हें अमरूद का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए क्युकी अमरूद की तासीर ठंडी होती है जिससे सर्दी जुकाम होने का खतरा रहता है। 
  • अमरूद के बीज गुर्दे की पथरी के विकास का कारण भी बन सकते हैं।  इसीलिए अमरूद का बीज के साथ अधिक मात्रा में सेवन करना किडनी की पथरी को बढ़ा सकता है।

FAQ (Frequently Asked Questions)


प्रश्न:- अमरूद खाने के क्या फायदे होते हैं?

उत्तर:- अमरूद में फाइबर की मात्रा अधिक होती हो जो वजन को बढ़ने नहीं देती है। अमरूद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बूस्ट होती है। वजन कम करने में भी अमरूद बहुत मददगार साबित होता है।  


प्रश्न:- अमरूद कब नहीं खाना चाहिए?

उत्तर:- अमरूद खाली पेट अमरूद न खाएं खाली पेट अमरूद खाने से पेट में दर्द हो सकता है, क्योंकि अमरूद के बीज खाली पेट में जाकर आसानी से नहीं पचते हैं। 


प्रश्न:- अमरूद कब नहीं खाना चाहिए?

उत्तर:- सर्दी होने या जुखाम होने पर अमरूद का सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 


प्रश्न:- रात में अमरूद क्यों नहीं खाते?

उत्तर:- अमरूद खाकर तुरंत सो जाने से भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है।


प्रश्न:- अमरूद खाने से पेट क्यों फूलता है ?

उत्तर:- अमरूद की प्राकृतिक शर्करा को शरीर द्वारा अवशोषित नहीं किया जाता है, जिससे पेट में सूजन हो जाती है। अमरूद खाकर तुरंत सो जाने से भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है ।


प्रश्न:- क्या अमरूद खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए?

उत्तर:- नहीं अमरूद खाने के बाद पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसीलिए अमरूद खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। 


प्रश्न:- अमरूद की तासीर कैसी होती है?

उत्तर:- अमरूद की तासीर ठंडी होती है।  


प्रश्न:- क्या अमरूद को कब्ज होने पर भी खाया जा सकता है ?

उत्तर:- अमरूद पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, इसलिए इसको कब्ज होने पर खाया जा सकता है। 


       इस लेख में हमने अमरूद के फायदे और नुकसान Guava (Amrood) Uses, Benefits and Side Effects के बारे में विस्तार से जाना आशा है, आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।  


नोट :- यह जानकारी ज्ञात घरेलु व आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गयी है। इसके सफल या सत्य होने की यह लेख पुष्टि नहीं करता है। भिन्न-भिन्न व्यक्तियों में इसके इस्तेमाल से होने वाले प्रभाव एवं दुष्प्रभाव अलग हो सकते हैं। कृपया इसे चिकित्सक परामर्श न समझें।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top