घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में | Amazing Fun Fact About Horses In Hindi

Lekhadda
0

घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में | Amazing Fun Fact About Horses In Hindi 


घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में | Amazing Fun Fact About Horses In Hindi
Amazing Fun Fact About Horses In Hindi


              घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में | Amazing Fun Fact About Horses In Hindi : घोड़े बहुत ही आकर्षक जीव होते हैं। घोड़ा एक खुरदार स्तनधारी जीव है । यह जानवर बरसों से मनुष्य का मित्र रहा है यह एक स्वामी भक्त जानवर है और विभिन्न तरीकों से मनुष्य को अपनी सेवाएं प्रदान करता रहता है। अगर इनके बारे में अध्ययन किया जाए तो पूरा जीवन लग सकता है यहां हम आपको घोड़ों से संबंधित रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।



  • अंग्रेजी में नर घोड़े को “Stallion” और मादा घोड़ी को “Mare”  युवा घोड़े को “Colt” युवा घोड़ी को “Filly” और छोटे घोड़ों को “Ponies” कहा जाता है। 
  • दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में आज भी बहुत  बड़े झुंडों में घोड़े पाए जाते हैं। एक झुण्ड में एक नर और कई सारी मादाएं रहती हैं। 
  • घोड़ों के दिमाग का वजन लगभग 623 ग्राम होता है, जो लगभग  इंसान के दिमाग का आधा होता है। 
  • घोड़े झुंड में रहते हैं। घोड़ों के लिए अकेला रहना काफी तनावपूर्ण होता है। एक झुण्ड के घोड़े किसी एक घोड़े को अपना नेता मानकर उसके दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं  एक झुण्ड के घोड़े दूसरे झुण्ड के घोड़ों के जीवन और शांति को भंग नहीं करते हैं। 
  • घोड़ों, गधों और खच्चरों के पूर्वज एक ही थे। 
  • घोडा बहुत ही वफादार जानवर होता है  यह अपने मालिक को कभी भी नहीं भूलता है। 
  • किसी तरह के संकट में नर चारों ओर से मादाओं को घेरकर खड़े हो जाते हैं और दुश्मन का सामना करते हैं। 
  • घोड़े पर एक पुस्तक भी लिखी गयी है जिसका नाम है शालिहोत्र। इस पुस्तक को महाभारत काल से बहुत समय पहले शालिहोत्र ऋषि ने लिखा था।   



घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में | Amazing Fun Fact About Horses In Hindi

 

  • आज से लगभग 6 करोड़ साल पहले घोड़ों का कद केवल 14 इंच और वजन केवल 5 किलो होता था।  इनको इयोहिप्पस कहा जाता था।  आज के घोड़ों के पंजों के मुकाबले इयोहिप्पस के आगे वाले पंजों में 4 उंगलियां और पीछे वाले पैरों में 3 उँगलियाँ हुआ करती थी। 
  • घोड़ों का जीवनकाल आमतौर पर 25 से 30 साल का होता है परन्तु इंग्लैंड में साल 1760 में जन्मे एक घोड़े का जीवनकाल लगभग 62 साल रहा।  उसकी मृत्यु 27 नवंबर 1822 को हुई थी।  इस घोड़े का नाम old billy दिया गया था।  घोड़े के जीवन के 62 साल मनुष्य के 173 साल के जीवनकाल के बराबर हुआ। 
  • घोड़े की लम्बाई को मापने के लिए जमीन से लेकर उसके स्कंध भाग तक की लम्बाई नापी जाती है।  यदि घोड़े की लम्बाई उसके सर से मापेंगे तो वह अलग अलग समय में अलग अलग आएगी। 
  • सवारों और पेशेवर घुड़सवारों द्वारा पसंद की जाने वाली अमेरिकी क्वार्टर हॉर्स की नस्ल सबसे लोकप्रिय घोड़े की नस्ल है। उसके बाद अरबी घोड़ों का स्थान है। 
  • अरबी घोड़ों को सबसे अच्छी नस्ल का घोड़ा माना जाता है यह ना केवल देखने में सुंदर होता है इसकी कंकाल संरचना भी अन्य घोड़ों से अलग होती है इसकी पसलियां अन्य घोड़ों की तुलना में मजबूत और गहरी होती हैं। 



घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में | Amazing Fun Fact About Horses In Hindi 


  • घोड़ा खड़े होकर सोता है।  वह लेट कर कुछ ही समय के लिए सोता है, बाकी समय ज्यादातर समय वह खड़े होकर ही सोता है।

घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में | Amazing Fun Fact About Horses In Hindi
Amazing Fun Fact About Horses In Hindi


  • जमीन पर रहने वाले प्राणियों में  घोड़ों की आँखे सबसे बड़ी होती हैं। 
  • घोड़े शाकाहारी होते हैं। घोड़े डकार नहीं ले सकते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घोड़े के अंदर अन्य जुगाली करने वाले जानवरों की तरह खाने के दो रास्ते नहीं होते। इसी कारण अधिकांश घोड़ों की मौत पेट दर्द के कारण होती है।
  • घोड़ों को शार्ट टर्म मेमोरी लॉस  होता है जैसे गजनी मूवी में आमिर खान को होता था। 
  • घोड़े एक समय में 360 डिग्री तक देख सकते हैं क्युकी उनकी आँखे उनके सर के एक तरफ लगी होती हैं।  


  • मनुष्य के बाल, नाखून और घोड़ों के खुर एक ही तरह के प्रोटीन से बने होते हैं। 
  • एक अनुमान के अनुसार संसार में घोड़ों की संख्या लगभग 6 करोड़ है। 
  • घोड़ों के दांत  उसके सिर में दिमाग से ज्यादा जगह का घेराव करते हैं। 
  • नर घोड़ों में मादा घोड़ों से ज्यादा दांत होते हैं।  नर घोड़े में औसतन 40 और मादा घोड़ी में औसतन 36 दांत होते हैं।
  • घोड़े के दांत बहुत बड़े होते हैं। घोड़े के शरीर में उसके दांत उसके दिमाग से ज्यादा जगह का घेराव करते हैं, यहाँ तक की घोड़े के दांतों को गिनकर उसकी उम्र और उसके नर या मादा का पता लगाया जाता है। 
  • घोड़े केवल नाक से सांस ले सकते हैं मनुष्यों की तरह मुँह से सांस नहीं ले सकते हैं। 



घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में | Amazing Fun Fact About Horses In Hindi 

  • घोड़ों के आक्रामक होने और उनके गुस्सा होने का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके कान पीछे की ओर मुड़े हुए हैं।
  • घोड़ों को मीठा काफी पसंद होता है वह आमतौर पर खट्टा और कड़वा ना पसंद करते हैं।
  • ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले घोड़ों का खुद का पासपोर्ट होता है और उनको बिजनेस क्लास में ले जाया जाता है।   



घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में | Amazing Fun Fact About Horses In Hindi
Amazing Fun Fact About Horses In Hindi


  • घोड़े दिन भर में लगभग 10 गैलन लार निकालते हैं।
  • प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लगभग 8 करोड़ घोड़े मारे गए थे। 
  • अगर घोड़े के कान के पिछले हिस्से ठंडे हैं , तो समझ जाइये की घोड़े को ठंड लग रही है। 
  • घोड़ों के समूह में सभी घोड़े एक साथ नहीं सोते उनमें से एक हमेशा रखवाली के लिए जागता रहता है।
  • मनुष्यों की तरह ही घोड़े भी अपने विभिन्न मनोभावों को चेहरे के भावों से प्रदर्शित करते हैं।  


  • अधिकतम घोड़ों में बच्चे रात के समय पैदा होते हैं।
  • घोड़ों की ऊंचाई “हाथों” में मापी जाती है।  एक हाथ की माप 4 इंच होती है। 
  • जन्म के कुछ घंटों बाद ही घोड़ा चलने और दौड़ने लगता है ।
  • घोड़े के दौड़ने की अधिकतम रफ्तार 44 किलोमीटर प्रति घंटे या 27 मील प्रति घंटे होती है । घोड़े के दौड़ने की सबसे तेज रफ्तार का रिकॉर्ड 88 किलोमीटर प्रति घंटा या 55 मील प्रति घंटा है ।
  • सबसे छोटा घोड़ा न्यू हेंपशायर का आइंस्टीन नामक घोड़ा था जिसकी ऊंचाई 14 इंच था ।
  • 5 फरवरी 1949  को Hausoनाम के घोड़े और उनके सवार,Captain Alberto Larraguibel द्वारा सबसे ऊंची बाधा पार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था, जो  2.47 मीटर (8 फीट 1 इंच) ऊंची बाड़ को पार करके बनाया गया था। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। 
  • दुनिया का सबसे ऊंचा घोड़ा इंग्लैंड का सैमसन नामक घोड़ा था, जिसका जन्म 1846 में हुआ था। यह सामान्य घोड़ों की तुलना में 7 हाथ ऊंचा था खड़े होने पर उसकी ऊंचाई 21 पॉइंट 2 हाथ थी। 
  • पिछले कई सालों में घोड़ो को उनके अपराधों की सज़ा भी मिल चुकी है।


                  दोस्तों आशा है! घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में | Amazing Fun Fact About Horses In Hindi: का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो  कृपया यह जानकारी दूसरों के साथ भी साझा करें।
Thanks


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top