Mark Zuckerberg Biography In Hindi
मार्क ज़ुकरबर्ग की जीवनी
Mark Zuckerberg Biography दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं आज के समय में टेक्नोलॉजी कितनी एडवांस हो गयी है, और सोशल मीडिया से दूर रहना कितना इम्पॉसिबल हो गया है, इसी सोशल मीडिया Facebook, WhatsApp और Instagram के कारण ही आज हम सभी एक दूसरे से घर बैठे-बैठे बात कर सकते हैं। आज हम आपको इन्ही सोशल मीडिया में से एक Facebook के फाउंडर या मालिक मार्क ज़ुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के बारे में बताने जा रहे हैं।

मार्क ज़ुकरबर्ग कौन हैं? (Who Is Mark Zuckerberg)
मार्क ज़ुकरबर्ग का पूरा नाम Mark Elliot Zuckerberg है, इनका जन्म 14 मई 1984 में न्यूयॉर्क अमेरिका में हुआ था। इनकी माता जी करेन केम्पनर एक मनोचिकित्सक और पिता एडवर्ड जुकरबर्ग एक चिकित्सक हैं। मार्क ज़ुकरबर्ग और उनकी तीन बहनें रैंडी, डोना, और एरियल हैं। जब वह 13 साल के थे तब उन्होंने अर्डस्ले हाई स्कूल की कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मार्क ज़ुकरबर्ग बचपन से बहुत ही बुद्धिमान थे। उन्होंने गणित, खगोल विज्ञान, भौतिक विज्ञान और शास्त्रीय अध्ययन में पुरस्कार जीते । वह फ्रेंच, हिब्रू, लैटिन और प्राचीन ग्रीक भाषा बोल और लिख सकते हैं। वह तलवारबाजी टीम के कप्तान थे।
फेसबुक का इतिहास (Facebook History in Hindi)
ज़ुकरबर्ग ने 2002 में हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जहां उन्होंने 4 फरवरी 2004 को अपने कॉलेज के रूममेट Andrew McCollum, Chris Hughes और Dustin Moskovits के साथ अपने छात्रावास के कमरे से फेसबुक नेटवर्किंग सेवा को शुरू किया। यह मूल रूप से कॉलेज परिसरों के लिए शुरू किया गया था। फेसबुक तेजी से लोकप्रिय हो गया, क्युकी यूजर्स फेसबुक पर प्रोफाइल क्रिएट करके अपनी फोटो तथा अन्य मीडिया अपलोड कर सकते हैं और दुनिया के किसी भी कोने में बैठे अपने दोस्तों के संपर्क में रह सकते हैं। फेसबुक के तेजी से ग्रो होने के चलते 2012 तक इसके एक बिलियन उपयोगकर्ता पहुँच गए, और मई 2012 में ज़ुकरबर्ग ने बहुमत शेयरों के साथ फेसबुक को सार्वजनिक कर दिया।
फेसबुक की मदद से Mark Zuckerberg 2007 में 23 साल की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित अरबपति बन चुके थे। आज मार्क ज़ुकरबर्ग फेसबुक के CEO (Chief Executive Officer) और को-फाउंडर हैं।
मार्क ज़ुकरबर्ग का करियर (Mark Zuckerberg Career In Hindi)
ज़ुकरबर्ग ने माध्यमिक स्कूल से कंप्यूटर का उपयोग करना और सॉफ्टवेयर लिखना शुरू किया। मार्क ज़ुकरबर्ग को कंप्यूटर पर सोफ्टवेयर प्रोग्रमिंग सबसे पहले उनके पिता ने अटारी बुनियादी प्रोगामिंग पढ़ाया। वह सॉफ्टवेयर को लेकर इतने उत्साहित थे की उन्होंने उस उम्र में ही अटारी बेसिक्स का इस्तेमाल करके Zuck Net नामक सॉफ्टवेयर बनाया था, जो उनके पिता के दन्त चिकित्सालय में उपयोग किया जाता था। जिसमे घर और दन्त चिकित्सालय के बीच के सभी कम्प्यूटरों को एक-दूसरे के साथ बात करने की अनुमति दी गयी। इसे "आदिम" संस्करण माना जाता है।
मार्क की कंप्यूटर में रूचि को बनाये रखने के लिए उनके पिता ने पर्सनल कंप्यूटर शिक्षक "David Newman" को रखा।
ज़ुकरबर्ग ने हाई स्कूल के वर्षों के दौरान एक "म्यूजिक मीडिया प्लेयर" भी बनाया। जिससे एक MP3 प्लयेर की लिस्ट बन जाती थी।
मार्क ज़ुकरबर्ग ने हॉवर्ड के डेटाबेस को हैक करके 2003 में "FaceMash" नाम से एक वेबसाइट भी डिज़ाइन किया था जो अट्रैक्टिव छात्रों के फोटो पर बेस्ड था जिसके द्वारा उपयोगकर्ता एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के फोटो के लिए "हॉट" या "नॉट" की रेटिंग कर सकता था। रेटिंग वेबसाइट पर आने वाले लोगों के द्वारा की जाती थी। बहुत ही कम समय में इस वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक आने लगा। ट्रैफिक इतना ज्यादा बढ़ गया की सर्वर भी क्रैश हो गया।
फेसबुक की शुरुवात 4 फरवरी, 2004 Harvard University में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने अपने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कमरे में रहने वाले मित्रों के साथ शुरू किया था।
सबसे पहले ज़ुकरबर्ग के पास दिव्य नरेंद्र आये थे सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट बनाने का विचार लेकर। दिव्य नरेंद्र एक अमेरिकी कारोबारी हैं, जिन्होंने अपने शिक्षा के समय हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में ज़ुकरबर्ग को एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट बनाने की सलाह दी थी। जिसका नाम हार्वर्ड कनेक्शन रखा गया था।
The Facebook.Com फेसबुक को उस समय मार्क जुकरबर्ग ने अपने स्कूल के छात्रों के लिए ही बनाया था। उन्होंने इसे कुछ इस तरीके से बनाया था जिससे की छात्र अपने कक्षा, मित्रों तथा टेलीफोन नम्बर को सूचि कर सकें।
कुछ दिनों के बाद मार्क ज़ुकरबर्ग ने फेसबुक को अन्य स्कूली छात्रों तक पहुंचाने का सोचा और columbia, New york University, Stanford, Dartmouth, Cornell, Penn, Brown एंड Yale से शुरू किया।
वर्ष 2006 में ज़ुकरबर्ग Palo Alto, California चले आये और वहाँ उन्होंने एक छोटा सा घर लीज पर लेकर एक छोटा सा ऑफिस खोला।
24 मई 2007 को उन्होंने फेसबुक प्लेटफॉर्म को दुनिया भर में घोषित किया। इसके कारण पुरे विश्व भर से 800000+ से भी ज्यादा डेवेलपर फेसबुक से जुड़े। एप्लीकेशन डेवेलप करने के लिए बहुत सारी थर्ड पार्टी कंपनियां Microsoft, Amazon, Slide, RockYou, Box.net, Red Bull, Washington Post, Project Agape , Prosper, Snapvine, iLike, PicksPal, Digg, Plum. फेसबुक से जुड़ी।
मई 2008 को मार्क ज़ुकरबर्ग ने फेसबुक कनेक्ट (Facebook Connect) की घोसणा की जिससे फेसबुक पर लोगो को एक दूसरे से तथा दूसरे वेबसाइट के उनके फेसबुक पहचान, मित्रों और गोपनीयता को साझा करने में आसानी हो सके।
वर्ष 2009 में मार्क ज़ुकरबर्ग ने अपने वित्त पोषण राजनीतियों के लिए Netscape के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी Peter Currie से सलाह लिया। 2010 में अमेरिकी प्रत्रकार Steven Levy का कहना था की मार्क ज़ुकरबर्ग अपने आपको स्पष्ट रूप से हैकर मानते थे।
वर्ष 2010 में vanity fair मैगजीन में सुचना युग के प्रभावशाली लोगों में उन्हें प्रथम स्थान पर जगह मिली थी जबकि 2009 में उन्हें 23 वां स्थान प्राप्त था। उसी वर्ष New State Man ब्रिटिश राजनितिक और सांस्कृतिक पत्रिका में उन्हें मुख्य 50 प्रभावशाली व्यक्तियों के लिस्ट में रखा गया था।
मार्क ज़ुकरबर्ग ने वर्ष 2011 में अमेरिकी Public Broadcasting Service (PBS) के इंटरव्यू में बताया की फेसबुक को इंटरनेट पर मजबूत बनाने और सही प्रबंधन टीम के निर्माण के लिए उन्हें सलाह Apple के सह- संस्थापक स्टीव जॉब्स ने दी थी।
मार्क ज़ुकरबर्ग ने अपनी प्रेमिका Priscilla Chan से 19 मई 2012 को विवाह किया जो California की रहने वाली थी।
वर्ष 2013 में मार्क ज़ुकरबर्ग ने इंटरनेट की दुनिया में एक और नए प्रोजेक्ट को शुरू किया, जिस प्रोजेक्ट में फेसबुक के साथ-साथ Samsung, Ericsson, Media Tek, Nokia, Qualcomm और Opera Software भी जुड़े। जिससे इंटरनेट की सुविधा को ज्यादा लोगों तक पंहुचा सके। इस प्रोजेक्ट का नाम Internet.org था।
11 दिसम्बर, 2014 में मार्क ज़ुकरबर्ग ने अपनी कंपनी के मुख्यालय में एक प्रश्न-उत्तर सत्र में लोगों को जवाब देते हुए कहा था की फेसबुक से लोगों का समय बर्बाद नहीं होता बल्कि इससे लोग अपनों से और अपने समाज से जुड़े रहते हैं। साल 2014 में ही दुनिया के सबसे पॉपुलर चैटिंग app WhatsApp को भी 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर में ख़रीदा।
27 सितम्बर 2015 को मार्क ज़ुकरबर्ग भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिले जिसमे उनके बीच भारत में सोशल मीडिया और इंटरनेट को बढ़ावा देने पर बातचीत हुई।
ज़ुकरबर्ग और फेसबुक के संस्थापक पर आधारित 1 अक्टूबर 2010 को एक फिल्म को रिलीज़ किया गया जिसका नाम था "सोशल नेटवर्क " इसमें जेसी ईसेनबर्ग ने ज़ुकरबर्ग की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म "द एक्सीडेंटल बिलियनेयर्स" किताब पर आधारित है।
Mark Zuckerberg Awards and Achievements:-
- साल 2010 में मार्क ज़ुकरबर्ग को Times Magazine द्वारा पर्सन ऑफ़ द ईयर से सम्मानित किया गया।
- साल 2009 से 2012 तक चार बार Times Magazine के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल किया गया।
- साल 2013 में 6Th Annual Crunchies में "CEO Of the Year" सम्मान से सम्मानित किया गया।
- मई 2017 में (हॉर्वर्ड से निकलने के कई वर्षों बाद) ज़ुकरबर्ग को 366 वें दीक्षांत समारोह में कॉलेज से मानद उपाधि दी गयी।
Mark Zuckerberg नेट वर्थ
Forbes के अनुसार 11 सितम्बर 2021 को इनकी कुल आय 135.2 बिलियन डॉलर है।
मार्क ज़ुकरबर्ग जितना हो सके लोगों से सीखने की चाह रखते हैं। वह आज इतना सफल होने के बाद भी 12 या 14 घंटे या कभी-कभी तो पुरे- पुरे दिन फेसबुक कार्यालय में काम करते हैं। Forbes के अनुसार वह 2021 में दुनिया के 5 सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं। मार्क ज़ुकरबर्ग आज करोड़ों व्यक्तियों के लिए एक प्रेरणा हैं।
ये थी Facebook के CEO Mark Zuckerberg की Biography और Success story हम उम्मीद करते हैं, आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
Thanks!❤️