साबूदाना के फायदे और नुकसान | Benefits and Side Effect of Sabudana (Topioca) Sago |

Lekhadda
0



 साबूदाना के फायदे और नुकसान। 

 Benefits and Side Effect of (Topioca) Sago 



              दोस्तों हमारे आज के इस लेख में हम जानेंगे साबूदाना के फायदे और नुकसान के बारे में। आज हम आपको बताएंगे साबूदाना के फायदे और नुकसान के बारे में, साबूदाना एक खाद्य पदार्थ है। यह छोटे-छोटे मोती की तरह सफ़ेद और गोल होते हैं। साबूदाने का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सफेद रंग के बीज या मोती जैसे खाद्य पदार्थ की तस्वीर उभरकर आती है। अक्सर व्रत और उपवास में रोज खाने वाले सामान्य भोजन को छोड़ दिया जाता है। और इसके स्थान पर साबूदाने के पकवानों का सेवन किया जाता है। व्रत के अलावा भी साबूदाने का उपयोग कई व्यंजनों में किया जाता है। साबूदाने की खीर और खिचड़ी के बारे में तो सभी जानते ही होंगे। क्या आपको मालूम है कि पकवानों और व्यंजनों के रूप में खाए जाने वाला साबूदाना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज lekhadda के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे साबूदाने के बारे में। साथ ही यह भी जानेंगे कि हमारे स्वास्थ के लिए साबूदाने के फायदे, उपयोग और नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं। अगर आप अभी तक इसका सेवन नहीं करते हैं, तो यकीन मानिए इसके फायदे जानने के बाद आप जरूर साबूदाना का सेवन करने लगेंगे।


सबसे पहले जानतें हैं कि साबूदाना क्या है ? (What is Tapioca (Sabudana) in Hindi)

साबूदाना के फायदे और नुकसान के बारे में | Benefits and Side Effect of Sabudana (Topioca) Sago


               साबूदाना सफेद मोतियों जैसा दिखने वाला एक खाने योग्य पदार्थ होता है। भारत मे यह कसावा/टेपियोका की जडों से व अन्य अफ्रीकी देशों मे सैगो पाम नामक पेड़ के तने के गूदे से बनता है। सागो, ताड़ की तरह का एक पौधा होता है। ये मूलरूप से पूर्वी अफ़्रीका का पौधा है। पकने के बाद यह अपादर्शी से हल्का पारदर्शी, नर्म और स्पंजी हो जाता है। भारत में साबूदाने का उपयोग अधिकतर पापड़, खीर और खिचड़ी बनाने में होता है। सूप और अन्य चीज़ों को गाढ़ा करने के लिये भी इसका उपयोग होता है। भारत में साबूदाने का उत्पादन सबसे पहले तमिलनाडु के सेलम में हुआ था। लगभग १९४३-४४ में भारत में इसका उत्पादन एक कुटीर उद्योग के रूप में हुआ था। इसे लगभग शकरकंद जैसे दिखाई देने वाली और शकरकंद की ही तरह मिट्टी के अंदर उगने वाली कसावा की जड़ से निकाले जाने वाले स्टार्च से बनाया जाता है। जड़ से निकलते समय तो यह तरल के रूप में होता है। फिर इसे मशीनों की सहायता से ठोस सफेद रंग के दिखाई देने वाले छोटे-छोटे दानों का रंग रूप दिया जाता है, जो कुछ–कुछ मोतियों जैसे लगते हैं। ये दाने आपको बाजार में किराने की दुकानों पर आराम से मिल जाता है। साबूदाना दो तरह के साइज में उपलब्ध होते हैं, बड़े दाने और छोटे दाने। इसके अलावा, साबूदाना को आटे के रूप मे भी बेचा जाता है। साबूदाना की कई किस्में बाजार में उपलब्ध हैं उनके बनाने की गुणवत्ता अलग होने पर उनके नाम और गुण बदल जाते हैं अन्यथा ये एक ही प्रकार का होता है, आरारोट भी इसी का एक उत्पाद है।


साबूदाना के पौष्टिक तत्व - Tapioca (Sabudana) Nutritional Value in Hindi


                 साबूदाने से होने वाले फायदों के पीछे मुख्य कारण इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हैं। तो आइए जानते हैं कि साबूदाने में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।साबूदाना कई न्यूट्रिशन से भरपूर एक बैलेंस डाइट है। इसमें विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स जैसी चीजें शामिल हैं, साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट की प्रमुखता होती है और इसमें कुछ मात्रा में कैल्शियम व विटामिन सी भी होता है। साबूदाना में वो सभी जरूरी न्यूट्रिशन पाए जाते है जो एक स्वस्थ्य शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं।


साबूदाना का उपयोग - How to Use (Sago) Tapioca (Sabudana) in Hindi


          वैसे तो आप इसका सेवन कभी भी कर सकते हैं, पर उपवास के दिनों में इसका सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। आइए, जानते हैं कि इसे किन-किन तरीकों से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।


  • आप साबूदाने का उपयोग खीर बनाने के लिए कर सकते हैं। साबूदाना खीर आप उपवास मे भी खा सकते हैं। अगर आप साबूदाना खीर को सही तरीके से बनाएं तो ये काफी स्वादिष्ट बनती है।
  • साबूदाने की चटपटी खिचड़ी भी काफी लोकप्रिय है। जिसको लोग अक्सर ही खाना पसंद करते हैं।
साबूदाना के फायदे और नुकसान के बारे में | Benefits and Side Effect of Sabudana (Topioca) Sago


  • आप साबूदाना का डोसा भी बना सकते है। साबूदाना डोसा काफी सेहतमंद होता है। 
  • साबूदाने से वड़े भी बनाए जा सकते हैं, जो स्नैक्स के तौर पर खाए जाते हैं।
  • साबूदाने को कुछ ऐसी सब्जियों के साथ फ्राई करें जो आपको पसंद हो और जिन्हें अध्पका भी खाया जाता हो तो आप इसका उपयोग नाश्ते में भी कर सकते हैं।
  • आप साबूदाने के पापड़ भी बना सकते हैं। ये काफी पसंद किए जाते है।
  • आप साबूदाना शेक भी बना सकते है। 
  • आप साबूदाने से महाराष्ट्र में बनाया जाने वाला खास व्यंजन थालीपीठ भी बना सकते हैं। इसके लिए साबूदाने के आटे में मसले हुए आलू, पिसी हुई मूंगफली, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, जीरा, नींबू का रस, चीनी और नमक मिलाकर साबूदाना थालीपीठ बना सकते हैं। जिसे व्रत के समय पर भी खाया जाता है।
  • आप साबूदाने को मिठाई के रूप में खाना चाहते हैं, तो इससे बनने वाले लड्डू भी बना सकते हैं, जो काफी स्वादिष्ट होते हैं।


साबूदाना के फायदे - Benefits of Tapioca (Sago/Sabudana) in Hindi


You May Also Like:

        आयुर्वेद में साबूदाने का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। तो आइए जानते हैं कि हमारे स्वास्थ्य को साबूदाने का सेवन करने सेे क्या- क्या फायदे हो सकते हैं।


1. हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है साबूदाने को खाना।Sago (Tapioca) is Beneficial for Bones in Hindi 


              अगर आपकी भी हड्डियां कमजोर हैं, तो साबूदाना आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है। साबूदाने में कैल्शियम और मैग्नीशियम की अच्छी–खासी मात्रा पाई जाती है। जहां कैल्शियम आपकी हड्डियों के विकास के साथ ही उन्हें मजबूती प्रदान करता है, वहीं मैग्नीशियम हड्डियों को टूटने से बचाने और कई समस्याओं से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता है। वहीं आयरन ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डियों के विकार को दूर करता है।


2. उच्च रक्तचाप में साबूदाने के फायदे। (Benefits of Tapioca (Sago) in High Blood Pressure in Hindi) 


             उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करने में भी साबूदाना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, पोटेशियम और फास्फोरस आपके बढ़ते हुए रक्तचाप को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। जहां फाइबर प्लाज्मा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। साबूदाने में कम मात्रा में सोडियम होता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी में साबूदाने का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा, साबूदाने में मौजूद पोटेशियम हृदय रोगों की समस्या के साथ-साथ उच्च रक्तचाप की समस्या को भी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। उच्च रक्तचाप की स्थिति में इसका सेवन करना शरीर  के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। 


3. पाचन तंत्र ठीक रखने में मददगार साबित होता है साबूदाना। (Sabudana Proves Helpful in keeping The Digestive System Healthy in Hindi)


                 अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई भी समस्या हो, तो आप साबूदाने पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं। साबूदाने में मौजूद फाइबर और प्रोटीन की मात्रा पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकती है। फाइबर आपको कब्ज जैसी परेशानियों से बचाता है।

साबूदाना के फायदे और नुकसान के बारे में | Benefits and Side Effect of Sabudana (Topioca) Sago


4. वजन बढ़ाने के लिए खाएं साबूदाना। (Eat Sago (Topioca) to Gain weight in Hindi) 


                 अगर आप दुबलेपन के शिकार हैं और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो साबूदाने का सेवन आपकी इसमें मदद कर सकता है। साबूदाने के सेवन से वजन को आराम से बढ़ाया जा सकता है। साबूदाने में काफी अच्छी मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट दोनों का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है, क्योंकि ये दोनों ही हमारे शरीर में ऊर्जा को अवशोषित करके फैट को बढ़ाने में मदद करते हैं। 


5. ऊर्जा बढ़ाने के लिए खाएं साबूदाने को। (Eat Sago to Increase Energy in Hindi)


                अगर आप भी जल्दी थक जाते हैं और आपको अपने शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है। तो आपको साबूदाने के सेवन की जरूरत है। साबूदाना न सिर्फ आपको ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि यह आपको ज्यादा देर तक काम करने की ताकत भी देता है। इसमें मौजूद प्रोटीन हमारी मसल्स को मजबूती प्रदान करता है और हमें थकान से निजात दिलाता है। साबूदाना खा कर आप बिना थके ज्यादा देर तक काम कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट भी ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत होता है। इसकी वजह से आपके शरीर को ज्यादा देर तक काम करने में मदद मिलती है।


6. एनीमिया के लिए साबूदाना। (Sabudana for Anemia in Hindi)


                 शरीर में मौजूद लाल रक्त कोशिकाओं की कमी और कमजोरी के साथ ही आयरन की कमी के कारण आपको एनीमिया हो सकता है। हमेशा थकान, कमजोरी और सीने में दर्द महसूस करना एनीमिया का लक्षण हो सकता है। इस समस्या को दूर करने में साबूदाने का सेवन करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। साबूदाने में आयरन होता है जो हमारे फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर तक पहुंचाने में मदद करता है। जिससे एनीमिया और इससे होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। हालांकि शोधकर्ता का कहना है कि साबूदाने में बहुत ही कम मात्रा में आयरन होता है। इसलिए साबूदाने के साथ अन्य आयरन युक्त चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर होगा।


7. गर्मी से बचाव में साबूदाने का उपयोग। (Use of Sago (Tapioca) to protect from heat in Hindi)


                 व्यायाम करने के दौरान हमारा शरीर अतिरिक्त ऊर्जा के रूप में ग्लाइकोजन (चर्बी) का उपयोग करता है। इससे हमारे शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। ऐसे में साबूदाने का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट शरीर के मेटाबॉलिज्म स्तर को संतुलित करता है और ग्लूकोज के रूप में ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे व्यायाम करने में ग्लाइकोजन की कम खपत होती है। इससे गर्मी को कम करने में मदद मिलती है। कई बार खिलाड़ियों की बड़ी हुई गर्मी को कम करके उनकी ऊर्जा को बढ़ाने के लिए भी साबूदाने से बने खाद्य पदार्थों को दिया जाता है।


8. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है साबूदाने को खाना। (Eating Topioca (Sago) is beneficial for the brain in Hindi)


             साबूदाना सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मस्तिष्क की कई परेशानियों को दूर करने के गुण होते हैं। इसमें फोलिक एसिड की मात्रा पाई जाती है। फोलिक एसिड हर उम्र के लोगों के स्वस्थ दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। यह मस्तिष्क के विकार के साथ ही कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। यह मस्तिष्क के विकास में भी मदद करता है।


9. रक्त संचार के लिए साबूदाना का उपयोग। (Use of Sago (Topioca) for Blood Circulation in Hindi)


             बेहतर रक्त संचार के लिए साबूदाने का सेवन आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला फोलिक एसिड आपकी रक्त संचार प्रणाली को सुदृढ़ करने में सक्षम होता है। इसमें पाया जाने वाला फोलिक एसिड रक्त वाहिकाओं को आराम देने के साथ ही धमनियों में हो रहे रक्त प्रवाह को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और हृदय संबंधी कई जोखिम को कम कर सकता है।


10. त्वचा के लिए खाएं साबूदाने को। (Eat Sago for Skin in Hindi)


                 साबूदाना आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें जिंक, कॉपर और सेलेनियम की मात्रा पाई जाती है। ये तीनों ही तत्व त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। जिंक सूरज की हानिकारक परा बैंगनी किरणों से हमारी त्वचा की रक्षा करता है। वहीं, कॉपर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसके अलावा, सेलेनियम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से त्वचा की रक्षा करते हैं।

साबूदाना के फायदे और नुकसान के बारे में | Benefits and Side Effect of Sabudana (Topioca) Sago


11. पेट की समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है साबूदाना। (Sago can Provide Relief from Stomach Problems in Hindi)


         पेट में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर साबूदाना खाना काफी फायदेमंद साबित होता है, यह हमारी पाचनक्रिया को ठीक करके गैस, अपच तथा आदि कई समस्याओं में भी लाभ देता है।


12. मसल्स की ग्रोथ करने में मददगार साबित होता है साबूदाना। (Sabudana proves Helpful in Muscle growth)


        हमारी मसल्स की ग्रोथ करने में साबूदाना काफी मददगार साबित हो सकता है साबूदाना प्रोटीन से भरपूर होने के कारण मसल्स को विकसित करने में बहुत मदद करता है।


साबूदाना के नुकसान - Side Effects of Tapioca in Hindi


        साबूदाना आपके लिए तब तक ही फायदेमंद हो सकता है, जब तक कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा करते हैं। इसका अधिक मात्रा में सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

साबूदाना के फायदे और नुकसान के बारे में | Benefits and Side Effect of Sabudana (Topioca) Sago


आइए जानते हैं साबूदाना से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में।


            साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा होती है। अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है। यदि कोई मधुमेह से ग्रसित है तो उसे साबूदाने को डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


साबूदाने में कैलोरी की मात्रा अच्छी होती है, जो वजन बढ़ाने में सहायक होता है। वहीं, इसके अधिक सेवन से आप मोटापे का भी शिकार हो सकते हैं, जिससे आपको अन्य बीमारियां हो सकती हैं, जैसे दिल की समस्या, मधुमेह, रक्तचाप की समस्या, पथरी और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती हैं।


साबूदाने कई पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर होता है, लेकिन इसमें प्रोटीन की उच्च मात्रा नहीं होती। जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी होती है उन्हें अधिक मात्रा साबूदाने को डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए।
थायराइड की हो सकती है शिकायत साबूदाना का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है। जिसकी वजह से थायराइड होने की संभावना बढ़ जाती हैं। अगर थायराइड है तो न करें साबूदाने का ज्यादा सेवन न करें।


यदि आपके शरीर में पहले से ही प्रोटीन की कमी है, तो फिर आपको साबूदाना नहीं खाना चाहिए। साबूदाने में प्रोटीन की मात्रा अधिक नहीं होती है, इसलिए इसे खाकर प्रोटीन की कमी को दूर नहीं किया जा सकता है। अधिक खाएंगे तो आपकी सेहत को ही उल्टा नुकसान पहुंचेगा।




साबूदाने का सेवन करने का सही तरीका - (How to consume Sabudana)



  • आपको हमेशा पका हुआ साबूदाना ही खाना चाहिए, कच्चा साबूदाना खाने से पेट में दर्द, कब्ज की शिकायत हो सकती है।
  • आप जब भी बाजार से साबूदाना खरीदें तो इस बात का ध्यान रखना है कि वो सूखा हो, गीला साबूदाना खरीदने से बचें।
  • आपको हमेशा ही बाजार से प्रोसेस्ड साबूदाना ही लेना है। क्योंकि कच्चा साबूदाना आपके शरीर के लिए जहरीला हो सकता है।
  • एक बार में आप एक कटोरी साबूदाने का ही सेवन करें, इसके साथ ही साबूदाने को हफ्ते में दो बार से ज्यादा न खाएं।



Disclaimer- साबूदाना  Tapioca (Sago)/(Sabudana) के प्रयोग की दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसके किसी भी तरह के चिकित्सकीय प्रयोग से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। Lekhadda इसकी पुष्टि नहीं करता। यदि आपको हमारा यह लेख पसन्द आया हो तो आप इस लेख को दूसरों के साथ शेयर करके इस गुणकारी खाद्य पदार्थ से जुड़ी जानकारियों को दूसरों के साथ भी साझा करना न भूलें।

यदि आपके पास भी Hindi में कोई Article या Story या कोई भी जानकारी है, जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं, तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail 📧 करें।
हमारी 📧ID है: lekhaddaofficial@gmail.com आपके द्वारा भेजी गई सामाग्री पसन्द आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ जरूर PUBLISH करेंगे।

Thanks!❤️


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top