नाशपाती के बेशकीमती फायदे और नुकसान । Pears (Nashpati) Health Benefits And Side Effects

Lekhadda
0


 नाशपाती के बेशकीमती फायदे और नुकसान 

 Pears (Nashpati) Health Benefits And Side Effects 


नाशपाती के बेशकीमती फायदे और नुकसान ।  Pears (Nashpati) Health Benefits And Side Effects

                              नाशपाती के बेशकीमती फायदे और नुकसान Pears (Nashpati) Health Benefits And Side Effects शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत ही आवश्यक है इसके लिए डॉक्टर साग-सब्जियों के साथ-साथ फलों का सेवन करने के लिए भी कहते हैं। बाजार में कई तरह के पौष्टिक फल मौजूद हैं जिनमें से एक नाशपाती भी है। नाशपाती पौष्टिक गुणों से भरपूर फल जिसका आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान है।  ये न सिर्फ त्वचा से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक है अपितु स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभदायक है। इस लेख में हम नाशपाती के फायदे और नाशपाती के नुकसान के बारे में बात करेंगे। 



नाशपाती क्या है ? (What Is A Pear)?


                            नाशपाती एक मौसमी फल है। नाशपाती सेब से जुड़ा एक उप-अम्लीय फल है जिसमे शर्करा की मात्रा अधिक और अम्ल काम मात्रा में पाया जाता है। यह एक मध्यम ऊंचाई का पेड़ होता है जो 10 से 17 मीटर तक ऊँचा हो सकता है।  इसकी कुछ प्रजातियां झाड़ी के रूप में हो सकती हैं जो अधिक ऊँची नहीं होती हैं। यह बहुत अधिक विटामिन्स और खनिज पदार्थ से भरपूर होती हैं। यह खाने में मीठा होती है, किन्तु कुछ नाशपाती खाने में खट्टीमीठी भी हो सकती है। इसका छिलका काफी मोटा होता है। इसका प्रयोग अतिसार या दस्त रोगों में काफी लाभकारी होता है। नाशपाती में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने में सहायक होता है। इसका वानस्पतिक नाम पायरस (Pyrus Communis Linn) है। नाशपाती रोजेसी (Rosaceae) कुल की होती है। 



नाशपाती को विभिन्न भाषाओँ मे कई नामों से जाना जाता है। (Pear Is Known By Many Names In Different Languages)


  • नाशपाती के नाम संस्कृत में - अमृतफल 
  • नाशपाती के नाम हिंदी में - नाशपाती 
  • नाशपाती के नाम कश्मीरी में - नाशपाती, किशताबहिरा 
  • नाशपाती के नाम तमिल में - पेरिक्के
  • नाशपाती के नाम नेपाली में -नाशपाती
  • नाशपाती के नाम तेलगु में - बेरिकाय, बेरीपांडु 
  • नाशपाती के नाम गुजरती में - नाशपाती 
  • नाशपाती के नाम पंजाबी में - बटंग, बांटक 
  • नाशपाती के नाम मराठी में - नाशपाती 
  • नाशपाती के नाम अरबी में - कस रया 
  • नाशपाती के नाम पर्शियन में - नाशपाती, अमरूल 
  • नाशपाती के नाम अंग्रेजी में - कॉमन पियर, यूरोपियन पियर, पियर ट्री, वाइल्ड ट्री इत्यादि    

 नाशपाती के प्रकार या किस्में । (Types or Varieties Of Pears)

Pears (Nashpati) Health Benefits And Side Effects । नाशपाती के बेशकीमती फायदे और नुकसान



  वैसे तो नाशपाती के कई प्रकार होते हैं। लेकिन इसकी कुछ प्रमुख प्रजातियां (Major Species )इस प्रकार हैं :-

  • कोमाइस (Comice)
  • ग्रीन ओन्जु (Green Anjou)
  • रेड ओन्जु (Red Anjou)
  • बॉस्क (Bosc)
  • फॉरेल (Forelle)
  • रेड बार्लेट (Red Bartlett)
  • ग्रीन बार्लेट (Green Bartlett)





नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients Value in Pear)


                नाशपाती में अधिकांश मात्रा में फाइबर पेक्टिन के रूप में होती है, इसमें विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, खनिज, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन के, मैगनीज एवं अन्य बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। 


 नाशपाती के फायदे (Benefits Of Pear)


इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नाशपाती के फायदे  (Benefits Of Pear For Increasing Immunity)


             नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायता प्रदान करता है।  ऐसे में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नाशपाती का सेवन सहायक सिद्ध हो सकता है। 


ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करने के लिए नाशपाती (Pears to Prevent Osteoporosis)


                      उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी कारण हड्डियों से सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनमे से एक समस्या ऑस्टियोपोरोसिस भी है जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और हड्डियों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है। नाशपाती में शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने वाले गुण होते हैं।  नाशपाती को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है जिससे हड्डियों को स्वस्थ बनाया जा सकता है। 


गर्भावस्था में नाशपाती के फायदे  (Benefits Of Pear During Pregnancy)


           नाशपाती में फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे गर्भपात का खतरा कम होता है एवं गर्भ में पल रहे शिशु को भी भरपूर पोषण मिलता है। 


वजन कम करने में नाशपाती के फायदे  (Benefits Of Pear in Weight Loss)


                     शरीर में वजन बढ़ने का मुख्य कारण खराब पाचन तंत्र का होना भी होता है इस स्थिति में शरीर में विषैले पदार्थ इकट्ठे होकर चर्बी का रूप ले लेते हैं। नाशपाती के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। इसका कारण इसमें उपस्थित फाइबर एवं अन्य पोषक तत्व हैं। 


एनर्जी के लिए नाशपाती के फायदे  (Benefits Of Pear For Energy)

Pears (Nashpati) Health Benefits And Side Effects । नाशपाती के बेशकीमती फायदे और नुकसान


             नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करने में सहायक होते हैं। ऐसे में इसके जूस का सेवन करने से शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ा सकते हैं।  


मधुमेह के लिए नाशपाती के फायदे  (Benefits Of Pear For Diabetes)


                        नाशपाती में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता जो मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारी होता है। आयुर्वेद के अनुसार नाशपाती के सेवन से मधुमेह के लक्षणों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। क्योकि इसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं।


पाचन के लिए नाशपाती (Pear For Digestion)


               नाशपाती में फाइबर अधिक मात्रा में होने के कारण इसके सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है। एक बेहतर पाचन तंत्र स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है।   
 



ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नाशपाती (Pear To Get Glowing Skin)


                      नाशपाती में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो की स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी विटामिन माना जाता है।  यह न सिर्फ त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है बल्कि त्वचा पर होने वाले दाग- धब्बों को भी कम करता है। नाशपाती में खून साफ़ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। 


कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक नाशपाती (Pear Helpful In Reducing The Risk Of Cancer)


                         नाशपाती में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं।नाशपाती में बहुत से पोषक तत्व जो शरीर में  कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते है। 

लीवर को स्वस्थ बनाए नाशपाती (Pear Makes Liver Healthy)


                           स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी पाचन शक्ति का होना बहुत ही आवश्यक है परंतु अनियमित खान-पान तथा जंक फ़ूड के कारण लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे लीवर संबंधी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। शरीर में विसैले पदार्थों के कारण लीवर में सूजन और पीलिया जैसे रोग हो सकते हैं। अध्ययनों के अनुसार नाशपाती का सेवन करने से लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। 


दिमाग को तेज बनाए नाशपाती (Pear Sharpens The Brain)


                        नाशपाती विटामिन सी और खनिजों से भरपूर होती है जो मस्तिष्क के अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। नाशपाती रक्त में हिमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाती है। खून में आयरन की मात्रा अधिक होने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंचती है जिससे मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है। 


अधिक मात्रा में नाशपाती खाने से होने वाले नाशपाती के नुकसान  (Side Effects  Of Eating Pears in Large Quantities)


                         वैसे तो सन्तुलित मात्रा में नाशपाती खाने से कोई गम्भीर नुकसान नहीं होता है। किन्तु अधिक मात्रा में नाशपाती  का सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते हैं जिनको नजरअंदाज  नहीं किया जा सकता।  


जानते है इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से होने वाले कुछ ज्ञात नाशपाती के नुकसान  के बारे में (Let Us Know About Some Of The Known Side Effects Of Pear Due To Its Excessive Consumption)


  • दस्त की समस्या होना। 
  • सर्दी व ज़ुकाम का होना। 
  • यदि नाशपाती से एलर्जी हो तो गले, चेहरे, जीभ आदि जगहों पर सूजन का होना।  
  • नाशपाती से एलर्जी होने पर खुजली व उल्टी भी हो सकती है। 
  • छिलके सहित इस्तेमाल करने से पेट दर्द,  कब्ज, ऐंठन, आंतों की गैस आदि का होना। 
  • वज़न का बढ़ना। 

                          नाशपाती स्वाद और न्यूट्रिशंस से भरपूर सेहत के लिए वरदान स्वरूप है। आवश्यकता से अधिक किसी भी वस्तु का सेवन हमेशा ही सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। क्योकि नाशपाती के फायदों के साथ-साथ इसके कुछ गलत परिणाम भी हो सकते हैं इसका मतलब यह नहीं की किसी वस्तु का त्याग कर दिया जाए क्योकि जहां इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव हैं वहीं पर नाशपाती के फायदों को बिकुल भी भुलाया नहीं जा सकता इसीलिए सही मात्रा में इसका सेवन लाभदायक ही होगा। आशा है आपको हमरा यह नाशपाती के बेशकीमती फायदे और नुकसान Pears (Nashpati) Health Benefits And Side Effects लेख पसंद आया होगा कृपया यह बेशकीमती जानकारी सभी को शेयर करें। 


नोट :- यह जानकारी ज्ञात घरेलु व आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गयी है। इसके सफल या सत्य होने की यह लेख पुष्टि नहीं करता है। भिन्न-भिन्न व्यक्तियों में इसके इस्तेमाल से होने वाले प्रभाव एवं दुष्प्रभाव अलग हो सकते हैं। कृपया इसे चिकित्सक परामर्श न समझें।  




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top