Amazing Health Benefits and side effect Of
Amla In Hindi
आंवले से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे और दुष्प्रभाव
हिंदी में
विटामिन सी से भरपूर आंवला एक ऐसा फल है जो आंखों, बालों और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस लेख में हम आंवले के फायदों और नुकसान के बार में जानेंगे।
आंवला एक प्राचीन आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है, शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो आंवले के गुणों से परिचित न हो। भारत में हर घर में आंवला किसी न किसी रूप में उपयोग में लाया जाता है जैसे की आंवले का अचार, मुरब्बा या फिर जूस आदि।
आंवले में एंटी ऑक्सीडेंट, पोषक तत्व और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइये जानते हैं आंवले के सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में।
बालों के लिए आंवले के फायदे
आंवला प्राकृतिक रूप से बालों के लिए एक हेयर टॉनिक का काम करता है आंवले में विटामिन सी पाया जाता है जो बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हितकारी है। बालों को काला, घना और लंबा करने के लिए आंवला का उपयोग किया जाता है। नियमित रूप से आंवला खाने या इसके पाउडर को बालों पर लगाने से बालों से संबंधित परेशानियों से निजात पाया जा सकता है ।
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए
आज के समय में व्यस्त जीवनशैली के कारण बहुत से व्यक्ति अपने खान-पान व शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते जिसकी वजह से व्यक्ति उम्र से पहले ही अपनी त्वचा की चमक खो देता है। आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो की हमारी त्वचा को खूबसूरत व चमकदार बनाये रखने में सहायक है । इसके लिए प्रतिदिन एक आंवला के सेवन पर्याप्त है।
आंखों की दृष्टि में सुधार के लिए
आंवले में कैरोटिन पाया जाता है।आंवले का नियमित सेवन करने से आंखो की दृष्टि में सुधार होता है।आंवले का जूस कंजक्टिविट और आंखों में जलन या सूजन से राहत दिलाता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रक्षा करते हैं जिससे मोतियाबिंद का खतरा कम हो जाता है। आंवले के जूस में शहद मिलाकर सेवन करना आंखों के लिए फायदेमंद होता है ।
हड्डियों और मांशपेशियों में हुयी सूजन को कम करता है।
आंवले में एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करता है इस कारण आंवले के सेवन से हड्डियों और मांशपेशियों में हुई सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
हड्डियों की मजबूती के लिए
आंवले में एंटी इंफ्लामेट्री गुण होने के कारण हड्डियों के सूजन को कम किया जा सकता है जिससे आंवला गठिया रोग होने पर जोड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में सहायक है। इसके साथ ही आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए बहुत ही आवश्यक है इस कारण आंवला हड्डियों को मजबूती और विकास में लाभदायक होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवला
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर है। इसके जूस के रोजाना सेवन से शरीर को रोगों से लड़ने में मजबूत बनाया जा सकता है । जिससे सामान्य बीमारियों जैसे की सर्दी–जुकाम और खांसी जैसे संक्रमण से होने वाले रोगों से बचा जा सकता है।
आंवले से करे मोटापा कम
आंवला मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है जिससे खाना पचाने की दर में वृद्धि होती है। शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होने पर शरीर कैलोरी को जल्दी बर्न करता है जिससे शरीर में वसा एकत्र नहीं होती है। हमारे शरीर में वसा एकत्र नहीं होगी तो मोटापा भी नहीं बढ़ेगा।
पाचन क्रिया में सुधार लाता है आंवला
पाचन क्रिया में सुधार लाने के लिए आंवले का जूस बहुत ही लाभकारी है। आंवले में फाइबर और अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है ।आंवला अपच की समस्या और पेट के अल्सर में सुधार करने में सहायक है। यह पेट में गैस की समस्या से भी निजात दिलाने में सहायक है।
लीवर को स्वस्थ बनाए आंवला
स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी पाचन शक्ति का होना बहुत ही आवश्यक है परंतु अनियमित खान-पान तथा जंक फ़ूड के कारण लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे लीवर संबंधी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। शरीर में विसैले पदार्थों के कारण लीवर में सूजन और पीलिया जैसे रोग हो सकते हैं। अध्ययनों के अनुसार आंवले का सेवन करने से लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
दिल को स्वस्थ बनाए आंवला
एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए व्यक्ति को एक स्वस्थ दिल की आवश्यकता होती है यदि किसी व्यक्ति का दिल सवस्थ नहीं है तो उसके शरीर मे कई बीमारियाँ घर कर लेती हैं जिसमें से एक गंभीर बीमारी है कोलेस्ट्रॉल का बढ़ जाना। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण ज्यादा वसायुक्त भोजन का सेवन करना है। आंवले में पाया जाने वाला अमिनो एसिड व एंटीऑक्सीडेंट शरीर में उपस्थित कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है इसीलिए आंवले के जूस का सेवन नियमित रूप से करने से कोलेस्ट्रॉल से बचा जा सकता है।
दिमाग को तेज बनाए
आंवला विटामिन सी और खनिजों से भरपूर होता है जो मस्तिष्क के अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। आंवला रक्त में हिमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है। खून में आयरन की मात्रा अधिक होने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंचता है जिससे मस्तिष्क स्वस्थ और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
एनीमिया से बचाव के लिए
आंवले में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है जिससे रक्त में हिमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं की कमी नहीं होती है। आंवले का नियमित रूप से सेवन करने पर खून में आयरन की कमी नहीं होती है और एनीमिया रोग से बचाव होता है। आंवले का जूस पीने से खून साफ होता है जिससे खून संबंधी विकारों से बचा जा सकता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी होना एक सामान्य बात है जिससे महिला तथा उसके गर्भ में पल रहा बच्चा कुपोषित हो सकते हैं। इसीलिए गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की परामर्श के अनुसार आंवले का सेवन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
सेवन
आयुर्वेद के अनुसार प्रतिदिन एक से दो आंवले का सेवन करना चाहिए। यदि आप जूस के रूप में आंवले का सेवन करते हैं तो इसकी मात्रा 30 से 40 ml ले सकते हैं और यदि आप आंवला चूर्ण का सेवन करते हैं तो इसकी मात्रा 1 टेबलस्पून की जा सकती है।
आंवले के नुकसान (Side effect Of Amla)
आंवले का सेवन किसी भी रूप में करने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं इसीलिए इसको रोजाना इस्तेमाल करना स्वाभाविक है परन्तु ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। आइये जानते हैं इससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जो साधारण हैं।
- आंवला शीत प्रवृत्ति का होता है जिससे इसको सर्दी और खांसी के समय सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। इससे बचने के लिए आंवले का सेवन काली मिर्च या शहद के साथ कर सकते हैं।
- डायबिटीज की दवा का सेवन करने वाले लोगों को डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। क्युकी इसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं।
- आंवले में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसकी वजह से डायरिया भी हो सकता है। इसके सेवन के साथ पानी का सेवन जरूर करें।
- लंबे समय तक इसका उपयोग करने से पथरी की समस्या भी हो सकती है। क्युकी इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- पानी के साथ इसका सेवन न करने से कब्ज भी हो सकता है इसीलिए इसके सेवन के साथ पानी अवश्य पीएं।
- गर्भावस्था के दौरान होने वाले किसी भी नुक्सान से बचने के लिए आंवले का सेवन डॉक्टर के परामर्शनुसार ही करना चाहिए।
आंवले के सेवन से शरीर को कई सारे फायदे होते है जिनके बारे में हमने इस लेख में जाना किन्तु इसके उपयोग से पहले इससे होने वाले नुकसान को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है हालांकि यह नुकसान मामूली हैं। आशा यह आंवले से सम्बंधित लेख आपके लिए लाभकारी होगा।
नोट :- यह जानकारी ज्ञात घरेलु व आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गयी है। इसके सफल या सत्य होने की यह लेख पुष्टि नहीं करता है। भिन्न-भिन्न व्यक्तियों में इसके इस्तेमाल से होने वाले प्रभाव एवं दुष्प्रभाव अलग हो सकते हैं। कृपया इसे चिकित्सक परामर्श न समझें।