चंद्रमा: पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रोचक तथ्य | Amazing Facts about the Moon

Lekhadda
0


चंद्रमा: पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रोचक तथ्य | Amazing Facts about the Moon


 



चंद्रमा: पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रोचक तथ्य | Amazing Facts about the Moon
Amazing Facts about the Moon


                             Amazing Facts about the Moon: चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है जो पृथ्वी के चारो और चक्कर लगाता है। चन्द्रमा सौरमंडल का 5 वां सबसे प्राकृतिक और विशाल उपग्रह है। वैज्ञानिकों के अनुसार चन्द्रमा पृथ्वी और थीया के बीच हुए भीषण टकराव के बाद मलबे के अवशेषों से बना था। यदि चन्द्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी को देखें तो पृथ्वी साफ-साफ अपने अक्ष पर घूर्णन करती हुई नजर आयेगी लेकिन आसमान में उसकी स्थिति सदा स्थिर ही बनी रहेगी इसका मतलब यह है की पृथ्वी को कितने ही वर्षों तक निहारते रहो वो अपनी जगह से टस से मस नहीं होगी। इस लेख में हम जानेंगे पृथ्वी के एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के रोचक तथ्यों के बारे में।


चंद्रमा: पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रोचक तथ्य | Amazing Facts about the Moon


  • चन्द्रमा पृथ्वी का एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह है। 

  • चन्द्रमा को जीवश्म ग्रह भी कहा जाता है। 

  • यह सौरमण्डल का पाँचवा सबसे विशाल उपग्रह है। 

  • चन्द्रमा की पृथ्वी से औसत दूरी 384400 की०मी० है। 

  • पृथ्वी से चन्द्रमा की अधिकतम दूरी 41041000 किमी० है। 

  • पृथ्वी से चन्द्रमा की निकटतम दूरी 360000 किमी० है। 

  • चन्द्रमा के भौतिक तत्वों तथा भूगर्भ के वैज्ञानिक अध्ययन को चन्द्रविज्ञान या सेलेनोग्राफी कहते हैं। 

  • चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण का मान पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का मात्र 1/6 है। 

  • कम गुरुत्वाकर्षण के कारण चन्द्रमा पर वायुमण्डल का अभाव है। 

  • वायु तथा जल के अभाव के कारण चन्द्रमा पर मौसमी तत्व जैसे -बादल,वर्षा, पवन, कुहासा, हिम आदि नहीं मिलते हैं। 

  • वायु व जल के अभाव के कारण चन्द्रमा के धरातल पर तापान्तर अत्यधिक है। 

  • चन्द्रमा पर दिन का तापमान 214 डिग्री सें०ग्रे० होता है। 

  • चन्द्रमा पर रात का तापमान -243 डिग्री सें०ग्रे० होता है। 

  • चन्द्रमा पर सूर्योदय का तापमान -58 डिग्री सें०ग्रे० होता है। 

  • अन्तरिक्ष में मानव केवल चन्द्रमा पर ही कदम रख सकता है।

  • चन्द्रमा के धरातल के सबसे बड़े स्वरूप या स्थलस्वरूप को सागर या मारिया कहा जाता है। 


चंद्रमा: पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रोचक तथ्य | Amazing Facts about the Moon




  • चन्द्रमा के धरातल पर 14 बड़े सागर हैं। 

  • चन्द्रमा का सबसे बड़ा सागर मेयर इम्ब्रियम (Mare Imbrium) है जिसे फुहार का सागर (The Sea Of Shower)कहा जाता है। 

  • चन्द्रमा के अन्य महत्वपूर्ण सागरों में- मेयर नुब्रियम (Mare Nurbium), बादलों का सागर (Sea Of Cloud), मेयर नेक्टासिर (Mare Nectaris) या अमृत सागर (Sea Of Nectar), मेयर ट्रैंक्विलिटाटीस (Mare Tranquillitatis) या शान्त सागर (Tranquit Sea) तथा मेयर सेरेनीटाटिस (Mare Serenitatis) इत्यादि हैं। 

  • उल्काओं की बौछार के कारण चन्द्रमा पर क्रेटर की प्रधानता है।

  • चन्द्रमा के धरातल पर 3000 से अधिक क्रेटर मिलते हैं। 

  • चन्द्रमा के सबसे बड़े क्रेटर क्लेवियस(Clavius) तथा ग्रिमाल्डी (Grimaldi) हैं। 

  • क्रेटर क्लेवियस(Clavius) तथा ग्रिमाल्डी (Grimaldi) का व्यास लगभग 240 की० मी० है। 

  • चन्द्रमा का आकार पृथ्वी के आकार का लगभग एक चौथाई है। 

  • चन्द्रमा के धरातल पर अनेक पर्वत श्रेणियाँ जैसे -आल्पस,एपिनाइ, कार्पेथियन आदि मिलती हैं। 

  • चन्द्रमा का सर्वोच्च पर्वत लीबनित्ज़  पर्वत (Libnitz) है जिसकी ऊँचाई 8000 मी० से भी अधिक है। 

  • चन्द्रमा के धरातल की संरचना में 58% भाग आक्सीजन का है। 

  • चन्द्रमा पर आक्सीजन के अलावा सिलिकान, कैल्शियम, लोहा, अल्यूमिनियम, मैग्नीशीयम आदि भी पाया जाता है। 


चंद्रमा: पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रोचक तथ्य | Amazing Facts about the Moon



  • चन्द्रमा दीर्घवृताकार कक्ष में पृथ्वी की परिक्रमा करता है। 

  • पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमण के अलावा चन्द्रमा अपनी धुरी पर घूर्णन भी करता है। 

  • चन्द्रमा की परिक्रमण और घूर्णन की अवधि समान (27 दिन, 7 घण्टे, 43 मिनट) है। 

  • पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा अपने दीर्घवृताकार कक्ष पर (27 दिन, 7 घण्टे, 43 मिनट तथा 15 सेकेण्ड) में एक परिक्रमा पूरी कर लेता है इसी अवधि को नक्षत्र मास (Sideral Month) कहा जाता है। 

  • चन्द्रमा अपने अक्ष पर (29 दिन,12 घण्टे तथा44 मिनट) में एक परिभ्र्मण पूरी कर लेता है इसी अवधि को चन्द्रमास (Lunar Month और Synodic Month) कहा जाता है।

  • 12 चन्द्रमास की अवधि को चन्द्रवर्ष कहा जाता है। 

  • चन्द्रमा के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 1.25 सेकण्ड का समय लगता है। 

  • जब सूर्य चन्द्रमा तथा पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं तब उस स्थिति को सिजिगी या युति-वियुति कहते हैं। 

  • यह स्थिति प्रत्येक अमावस्या या पूर्णिमा को होती है। 

  • युति-वियुति के अंतर्गत दो स्थितियां होती हैं।  प्रथम स्थिति युति कहलाती है जिसमें सूर्य तथा पृथ्वी के मध्य चन्द्रमा होता है। यह स्थिति अमावस्या को बनती है। 

  • युति में दो प्राकृतिक घटनाएं घटती हैं 1- वृहत ज्वार 2- सूर्य ग्रहण (Solar Eclips)। 

  • दूसरी वियुति स्थिति में पृथ्वी सूर्य तथा चन्द्रमा के मध्य में होती है। यह स्थिति पूर्णमासी को बनती है। इस स्थिति में चंद्रग्रहण (Lunar Eclips ) लगता है। 

  • इस प्रक्रिया को हार्वेस्टमून भी कहा जाता है। 

  • अमावस्या (युति) को नया चाँद (New Moon ) कहा जाता है। 

  • इससे 33/4 दिन बाद चन्द्रमा की स्थिति को अर्द्धचन्द्र कहा जाता है। 

  • 143/4 दिन के बाद की स्थिति को पूर्णमासी कहा जाता है। 



चंद्रमा: पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रोचक तथ्य | Amazing Facts about the Moon




  • अमावस्या से पूर्णमासी तक चन्द्रमा के आकार में लगातार बढ़ने लगता है इस अवधि को शुक्लपक्ष (Bright Fortnight) या वर्द्धमान चन्द्रमा (Waxing Moon) कहा जाता है। 

  • पूर्णमासी से अमावस्या के मध्य की अवधि को कृष्णपक्ष (Dark Fortnight) या क्षीयमाण चंद्र ( Waning Moon) कहते हैं। इस अवधि में चन्द्रमा का आकार लगातार घटता है। 

  • चन्द्रमा का आकार में घटने एवं बढ़ने की घटना ही चन्द्रमा की कलाएं कहलाती हैं। 

  • हम पृथ्वी से चन्द्रमा का मात्र 59% भाग ही देख सकते हैं। 


Read Also:



 दोस्तों आशा है! आपको हमारा यह चंद्रमा: पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रोचक तथ्य | Amazing Facts about the Moon से सम्बंधित लेख पसंद आया होगा। ऐसी ही और रोचक जानकारी के लिए Lekhadda को सब्सक्राइब करना न भूलें। 

धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top