Slimming DIY Oil For Reducing Belly Fat In Hindi
Slimming DIY Oil For Reducing Belly Fat आज हम आपको बताएंगे घर पर मौजूद सामग्री से कैसे पेट की चर्बी को कम करने के लिए स्लिमिंग तेल बनाया जा सकता है वो भी बिल्कुल सस्ते में।
आजकल अधिकतर लोग मोटापे से ग्रस्त हैं जिसका मुख्य कारण हमारा खान पान और हर काम के लिए भौतिक वस्तुओं पर डिपेंड होना है। आज हम हर काम के लिए मशीनी उपकरणों पे डिपेंड रहते है जरा सा पसीना हुआ नहीं एसी चला लिया, एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कार, बाइक का इस्तेमाल कर लिया। इन सब का एक कारण शायद हमारा बिजी लाइफस्टाइल भी है जिस वजह से किसी के पास इतना समय भी नहीं है की वो जिम जा सके। आज पैसा कमाने और आगे बढ़ने की होड़ ने हमें इतना व्यस्त बना दिया है की हम इन मशीनी उपकरणों के बिना अपने लाइफ को इमेजिन भी नहीं कर सकते हैं। और इसी वजह से हर कोई किसी भी चीज को पाने के लिए आसान और शॉर्टकट तरीका अपनाता है।
इन्हीं सब को देखते हुए आज मार्केट में बहुत सी ऐसी दवाइयां, स्लिमिंग बेल्ट और स्लिमिंग तेल मौजूद है जो मोटापा कम करने का दावा करते हैं। पर ये सभी प्रोडक्ट इतने महंगे होते है की आप के मंथली बजट को प्रभावित करते हैं।
![]() |
बैली फैट कम करने के लिए घर पर बनायें आयुर्वेदिक स्लिमिंग तेल |
आज हम आपको ऐसे DIY स्लिमिंग तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बैली फैट को कम करने में सहायक हो सकता है और सबसे जरूरी बात ये आयुर्वेदिक है।
इसे आप घर पर ही मौजूद घरेलू चीजों से आसानी से कुछ ही खर्चे में बना सकते हैं।
चलिए जानते हैं Slimming DIY Oil For Reducing Belly Fat बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के बारे में
सामग्री
- सरसों का तेल 150 ml
- जैतून का तेल 75ml
- अलसी का तेल 75 ml
- लौंग 5 gm
- काली मिर्च 5 gm
- जायफल 1 पीस
- दालचीनी 30 gm
- कलौंजी 30 gm
- कपूर 15 gm
- मेथीदाना 30 gm
- अजवाइन 30 gm
- तेजपत्ता 15 से 20 मध्यम आकार के
Slimming DIY Oil बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन लीजिए और पैन को गैस पर रख कर गर्म कर लीजिए ।
- अब सरसों के तेल को पैन में डालकर तेल को तब तक गरम करें जब तक तेल अच्छे से गरम हो जाए। जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जायेगा तब उसमे से धुँआ निकलने लग जाएगा, तब गैस बंद कर दीजिए।
- अब तेल को Room Temperature में ठंडा होने के लिए रख दीजिए, जब सरसों का तेल ठंडा हो जाए तब इसमें अलसी और जैतून का तेल मिला लें।
- अब इस तेल को किसी कांच या प्लास्टिक के डब्बे स्टोर कर लें।
- अब आपको तेल को छोड़कर ऊपर दी गई बाकी सारी सामग्री को एक साथ मिलाकर मिक्सी में पीस लेना है।
- पिसे हुए मिश्रण को तेल में मिला कर एक सप्ताह के लिए रख दें। ऐसा करने से सारे पीसे हुए मिश्रण का अर्क तेल मे घुल जायेगा।
- एक सप्ताह के बाद आप तेल को बारीक मलमल के कपड़े या बारीक छन्नी से अच्छी तरीके से छान लें।
- इस तेल को किसी भी जार में स्टोर कर लें।
- अब आपका स्लिमिंग तेल इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
Slimming DIY Oil उपयोग करने की विधि
- तेल अपनी हथेलियों पर लेकर पहले अपने हाथों को आपस में रगड़कर गरम करे उसके बाद अपने बैली पर क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज 10 मिनट तक मसाज करें।
- अगर आपको बेहतर परिणाम चाहिए तो आप तेल लगाने के बाद बैली को क्लियर फॉयल से wrap कर सकते हैं। ये ऑप्शनल है।
- किसी भी तरह की एलर्जी होने पर तेल का इस्तेमाल न करें।
आशा है मेरी इस पोस्ट से आपके बैली फैट को कम करने में मदद मिलेगी।
धन्यवाद!
Disclaimer- Slimming DIY Oil For Reducing Belly Fat In Hindi के प्रयोग की दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसके किसी भी तरह के चिकित्सकीय प्रयोग से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। Lekhadda इसकी पुष्टि नहीं करता। इस लेख को दूसरों के साथ शेयर करके इस गुणकारी Slimming DIY Oil For Reducing Belly Fat से जुड़ी जानकारियों को दूसरों के साथ भी साझा करना न भूलें।