Amazing health benefits and side effect of lemon in Hindi नींबू के फायदे और नुकसान हिंदी में
नींबू के फायदे और नुकसान हिंदी में हम विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स से भरपूर नींबू के फायदों और होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।
Lemon |
नींबू के फायदे और नुकसान हिंदी में: नींबू की उत्पत्ति एशिया में हुई थी, नीबू का उपयोग बहुत पहले से औषधि बनाने में किया जाता है। नीबू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मोटापा कम करने के साथ -साथ शरीर को कई तरह की बिमारियों से भी बचाते हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं फल पकने के बाद मीठे या खटमिठे हो जाते हैं किन्तु नींबू की यह विशेषता है की यह पकने के बाद भी खट्टा रहता है। इसके रस का इस्तेमाल व्यंजनों को जायकेदार बनाने के साथ ही कई तरह की रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बनाने के लिए किया जाता है।नींबू का उपयोग भारतीय महिलायें कपड़ों के कठोर दाग-धब्बों को निकालने के लिए प्राचीन काल से ही करती आयी हैं. नींबू का उपयोग करने से कई तरह के फायदे होते हैं लेकिन साथ ही इसके कुछ नुकसान भी होते हैं इस लेख में नींबू के चमत्कारी फायदे और नुकसान (नींबू के फायदे और नुकसान हिंदी में) दोनों के बारे में जानेंगे।
नींबू में पाए जाने वाले पोषक तत्व
छोटे से दिखने वाले नींबू में विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन इ और विटामिन सी पाए जाते हैं। साथ ही इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, पैंटोथेनिक एसिड, नियासिन, थायमीन, फाइबर, एंटी-मिक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री जैसे अनगिनत पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
नींबू के फायदे और नुकसान हिंदी में | Amazing health benefits and side effect of lemon in Hindi
नींबू के उपयोग से होने वाले फायदे
नींबू के फायदे और नुकसान हिंदी में: वैसे तो नींबू से अनगिनत फायदे होते हैं जिसमें से कुछ निम्न प्रकार के हैं।
नींबू से करें वजन कम
नींबू में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स और विटामिन सी तत्व मोटापे को नियंत्रित करने में सहायक है साथ ही यह शरीर में अतिरिक्त वसा को जमने से रोकने में भी सहायक है। प्रतिदिन सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस व शहद मिलाकर सेवन करने से मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है।
नींबू के उपयोग से करें एनीमिया से बचाव
जैसा की हम सभी को ज्ञात है की अगर शरीर में सही मात्रा में आयरन न हो तो खून की कमी (एनीमिया) होना एक आम बात है ऐसे में अगर आयरन युक्त खाने के साथ विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाए तो शरीर सही मात्रा में आयरन को अवशोषित करता है जिससे शरीर में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया रोग से बचा जा सकता है।
त्वचा को बनाये बेदाग और चमकदार
नीबू में पाया जाने वाला अल्फ़ा हाइड्रोक्सी एसिड और विटामिन सी तवचा के दाग-धब्बे को हटाकर त्वचा बेदाग़ और चमकदार बनाता है एवं त्वचा में समय से पहले होने वाले एजिंग के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। हल्दी में कच्चा दूध और नींबू मिलाकर लगाने से त्वचा बेदाग और निखरी बनती है।
मुहांसों के दाग-धब्बों को कम करने के लिए
नींबू न सिर्फ शरीर के लिए लाभदायक होता है बल्कि त्वचा के रोगों से भी लड़ने में सहायक होता है। वर्षों से नींबू का इस्तेमाल त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने के लिए किया जाता रहा है। मुहांसों से प्रभावित त्वचा पर नीबू का रस लगाने से मुहांसों के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। चन्दन पाउडर में नीबू का रस और गुलाब जल मिलाकर लगाने से मुहांसों की वजह से त्वचा में हुई सूजन और खुजली में राहत मिलती है। नींबू के रस में मुल्तानी मिटटी मिलाकर लगाने से त्वचा का एक्स्ट्रा आयल निकल जाता है जिससे मुहांसे होने की सम्भावना कुछ हद तक कम हो जाती है।
बुखार के लिए नींबू के फायदे
बुखार कई कारणों से हो सकता है जिनमे से बैक्टीरियल और वॉयरल संक्रमण प्रमुख कारण हैं। नीबू का सेवन बुखार के इलाज में सहायक हो सकता है। नींबू पानी में बायोफ्लेवोनॉइड और विटामिन सी होता है जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि करता है जिससे बैक्टीरियल और वॉयरल संक्रमण के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
बालों के लिए आंवले के फायदे
पाचन क्रिया को ठीक करने में
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य के पास इतना समय नहीं है की वो पौष्टिक आहार के साथ नियमित रूप से व्यायाम कर सके जिसकी वजह से अपच होना एक आम समस्या हो गयी है। ऐसे में नींबू का नियमित रूप से सेवन कर के शरीर की पाचन क्रिया को सुधारा जा सकता है। नींबू के रस में पाये जाने वाले एसिड भोजन को पचाने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही ये एसिडिटी को भी नियंत्रित करते हैं।
बालों के लिए नींबू के उपयोग
बालों में कई तरह की समस्या होती हैं। लेकिन बालों का झड़ना और बालों में डैंडर्फ(रूसी) का होना एक आम समस्या हो गयी हैं। आज के समय में हर कोई अपने बालों को स्वस्थ बनाने के लिए तरह-तरह के शैम्पू ,हेयर आयल और सीरम का प्रयोग करता है। जिससे शुरूवात में तो फायदा मिलता हैं लेकिन कुछ समय के बाद कोई भी केमिकल युक्त शैम्पू और तेल बालों को फायदे के बदले नुकसान देने लगते है। ऐसे में हम एक छोटे से नींबू की मदद से अपने बालों को भी खूबसूरत, घने और डैंडर्फ(रूसी ) मुक्त बना सकते हैं। इसके लिए हमको केवल एक काम करना होगा जब भी हम अपने बालों को धोते हैं उससे 10 min पहले अपने बालों की जड़ों मे नींबू का रस और जैतून/सरसों का तेल मिलाकर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट बाद बालों को शैम्पू से वॉश कर लें। बालों से डैंड्रफ निकल जायेगी और बाल चमकदार हो जायेंगे।
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए
नींबू में विटामिन सी उच्च मात्रा में पाया जाता है जो की दांतों का पीलापन दूर करने में सहायक होता है। नीबू के रस में नमक मिलाकर दांतों में ब्रश करने से दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है जिससे दांत सफ़ेद और चमकदार हो जाते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए
वजन बढ़ने से शरीर के आकार में वृद्धि होती है जिससे स्ट्रेच मार्क्स बनने लगते हैं जो देखने में बिलकुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी और पोषक तत्व शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ा देते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को कम करने में सहायक होता है हालाँकि स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह ख़त्म नहीं किया जा सकता है।
गैस की समस्या से निजात दिलाये नींबू
व्यस्त जीवनशैली और जंक फूड के सेवन से गैस की समस्या होना एक आम बात ऐसे में गैस की समस्या से निजात पाने के लिए भी नींबू का उपयोग किया जा सकता है। एक गिलास पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा, एक चुटकी काला नमक, एक चुटकी अजवाइन पाउडर और आधे नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से गैस में तुरंत राहत मिलती है।
नींबू के अन्य उपयोग
- सलाद को स्वादिष्ट बनाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है।
- लेमन चाय बनाने में।
- नींबू का आचार बनाने के लिए।
- मेहंदी के रंग को बेहतर बनाने में।
- कपड़ों में लगे दाग-धब्बों को हटाने में।
- फ्रिज और माइक्रोवेव को साफ़ करने के लिए।
- नींबू पानी बनाने में।
- रूम फ्रेशनर बनाने के लिए।
- मोमबत्ती बनाने के लिए।
- नींबू के छिलकों का इस्तेमाल करके स्क्रब बनाने के लिए।
- सोडा/ शिकंजी बनाने के लिए।
- बेकिंग में नींबू का इस्तेमाल किया जाता है।
- होममेड लेमन साबुन बनाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है।
- लेमन आयल बनाने के लिए।
नींबू के सेवन से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं किन्तु ये फायदे तभी तक सिमित हैं जब इसका सेवन संतुलित और उचित ढंग से किया जाय। यदिइसके सेवन की मात्रा बढ़ जाती है या जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाता है तो इसके दुष्प्रभाव होना स्वाभाविक है। आइये जानते हैं नींबू के अत्यधिक मात्रा में सेवन से होने वाले नुक्सान के बारे में।
नींबू के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान
- बहुत ज्यादा मात्रा में नींबू के सेवन से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पाचन तंत्र में खराबी, घबराहट और उल्टी होना जैसी समस्यायें हो सकती हैं।
- नींबू में सिट्रिक एसिड अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। दांतों पर इसके अधिक उपयोग से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुँचता है और दांत संवेदनशील हो जाते हैं। जिससे दांतों में ठंडा व गरम लगने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
- ज्यादा खट्टी चीजों के सेवन से गले में टॉन्सिल की समस्या हो सकती है।
- नींबू का सेवन सही मात्रा में ना करने से सीने में जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं जिसका मुख्य कारण है नींबू में पाया जाने वाला एसोफेगस एसिड।
- मुँह में छाले हो सकते हैं।
- अस्थमा की समस्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
- माइग्रेन से ग्रसित मरीज को नींबू का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
- नींबू के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ बहार निकलते हैं जिससे बार-बार मूत्र विसर्जन होता है और शरीर को डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर किसी को नींबू से एलर्जी की समस्या है तो उसे ओरल एलर्जी सिंड्रोम हो सकता है।
नोट :- यह जानकारी ज्ञात घरेलु व आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गयी है। इसके सफल या सत्य होने की यह लेख पुष्टि नहीं करता है। भिन्न-भिन्न व्यक्तियों में इसके इस्तेमाल से होने वाले प्रभाव एवं दुष्प्रभाव अलग हो सकते हैं। कृपया इसे चिकित्सक परामर्श न समझें।