तेजपत्ता (Bay Leaves in Hindi)– उपयोग, फायदे, प्रजाति, और नुकसान Bay Leaves Uses, Benefits, Species and Side Effects

Lekhadda
0

तेजपत्ता (Bay Leaves in Hindi)– उपयोग, 

फायदे, प्रजाति और नुकसान 


दोस्तों आज हम इस लेख में जानेंगे तेजपत्ता (Bay Leaves Uses, Benefits, Species and Side Effects) के बारे में


                तेजपत्ता लगभग हर भारतीय रसोई में आपको आसानी से देखने को मिल जाएगा। यह एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर व्यंजनों में जायका और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। 
तेजपत्ता की पत्तियां कुछ हद तक यूकेलिप्टस (सफेदा) की पत्तियों जैसी नजर आती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि तेजपत्ता इस्तेमाल करके कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
आयुर्वेद में तेजपत्ते के प्रयोग के कई लाभ बताए गए हैं।
इसलिए, Lekhadda के इस लेख में हम बता रहे हैं (Bay Leaves Uses, Benefits, Species, and Disadvantages/Side Effects in Hindi) कि तेजपत्ता किस प्रकार आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। साथ ही तेजपत्ता क्या है? तेजपत्ता को (उपयोग)  इस्तेमाल करने के विभिन्न तरीके, तेजपत्ता के फायदे, तेजपत्ता की प्रजाति और तेजपत्ता से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में।


तेजपत्ता क्या है? (What is Bay Leaf, Tejpatta, Bay Leaves in Hindi)?



Bay Leaves Uses, Benefits, Species and Disadvantages/Side Effects


                                तेजपत्ता एक खूशबुदार पत्ता है जिसे इसकी तेज़ सुगन्ध के लिए, अकसर सूप, ग्रेवी, बिरयानी, आदि कई तरह के व्यंजन में डाला जाता है। तेज पत्ते का वैज्ञानिक नाम लॉरस नोबिलिस (Laurus Nobilis) है। यह एक सुगंधित पत्ता है, जो लॉरस परिवार से सम्बन्धित है। तेजपान, तेजपात, तमालपत्र या तेजपत्ता यह पेड़ पर उगता है। इसका पेड़ 50 फुट तक ऊंचा होता है और इस पर पीले रंग के फूल लगते हैं। तेज पत्ते को पेड़ से तोड़कर सुखाया जाता है। तेजपत्ता का उपयोग इसके सूखने के बाद ही होता है। तेजपत्ता, तमालपत्र (Bay leaf) का उपरी भाग चमकीला, जैतूनी हरे रंग का होता है और नीचे के भाग का रंग फीका जैतूनी होता है। इस पत्ते की औसत लंबाई 2.3 से 7.8 सेन्टीमीटर के बीच होती है और इसकी औसत चौड़ाई 1.5 से 2.7 सेन्टीमीटर के बीच होती है। इस पत्ते का आकार अंडाकार व नुकीला होता है और छूने पर ये मुलायम फील होता है। सूखने के बाद, इस पत्ते की खुशबु दालचीनी जैसी और काफी हद तक ऑरेगानो और थाईम जैसी होती है। इसमें रासायनिक खोज करने पर तीन तरह के तेल पाए गए, जो कई दवाइयां बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं।


                            तेजपत्ता पंसारी की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। भारतीय भोजन में तेजपत्ते का विशेष स्थान है। जी हां, खाने को अधिक स्वादिष्ट और खुशबुदार बनाने के लिए तेजपत्ते का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। भोजन में खुशबू देने के अलावा यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से शारीरिक बीमारियों से बचा जा सकता है। आयुर्वेद औषधि के रूप में भी इसका सेवन किया जाता है।


अभी तक आपने तेजपत्ते का प्रयोग खाने के लिए ही किया होगा। आज हम आपको इस तेजपत्ते के अन्य फायदे भी बताते हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।


            तेजपत्ता सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के खजाने के तौर पर भी जाना जाता है। सुगंधित स्वाद वाले तेजपत्ते में आवश्यक पोषक तत्व और खनिज होते हैं। इसमें विटामिन ए और सी के साथ ही फोलिक ऐसिड भी होता है। डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई दूसरी घातक बीमारियों में भी तेजपत्ता फायदेमंद होता है। अगर आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं तो तेजपत्ता आपके लिए बेहद फायदेमंद है। आप इसे मसाले के तौर पर इस्तेमाल करें। सबसे पहले जानतें हैं तेजपत्ते की प्रजातियों के बारे में


तेजपत्ते कि प्रजाति (Species of Bay Leaf) 


                             तेजपत्ते की 240 से 270 प्रजातियां हैं, जिसमें से अधिकतर पूर्वी एशिया, दक्षिण व उत्तरी अमेरिका और एशिया में पाई जाती हैं। इस पत्ते में टैनिन, फ्लेवोन, फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स, यूजेनॉल, लिनालूल और एंथोसायनिन शामिल हैं। प्रजाति के अनुसार सभी के रासायनिक घटक अलग-अलग हो सकते हैं। आमतौर पर मसाले, एसेंशियल ऑयल व पारंपरिक चिकित्सा में प्रयोग होने वाले इस पत्ते की दो प्रजातियां प्रयोग की जाती हैं- जो कि लॉरस एजोरिका और एल नोबिलिस हैं।


  • भारतीय तेजपत्ता (Indian Bay Leaf) 


भारतीय तेजपत्ता को तेजपात (तमालपत्र) भी कहा जाता है और इसका स्वाद दालचीनी जैसा होता है, लेकिन थोड़ा सौम्य। इसकी खुशबु कासीया जैसी होती है। भारतीय तमालपत्र दिखने में अन्य तेजपत्ता जैसा ही होता है, लेकिन इसका खाने में प्रयोग अलग तरीके से किया जाता है।

  • ग्रीक तेजपत्ता (Greek Bay Leaf) 


यह पत्ते बेहद खुशबुदार और लोरल (लोराकी) परीवार से सबंधित होते हैं। यह अलग स्वाद और खुशबु के लिए जानें जाते हैं, इनका प्रयोग भी बिभिन्न व्यंजन में किया जाता है।

  • मध्यसागरीय तेजपत्ता (Mediterranean Bay Leaf)


लारुस नोबीलीस को मध्यसागरीय तेजपत्ता कहा जाता है, जिसका स्वाद सौम्य और खुशबु सौम्य होती है। छाँटने और सूखाने के बाद भी, इनका स्वाद ताजे पत्ते जैसा ही बना रहता है। 

  • कॅलीफोरनीया तेजपत्ता (California Bay Leaf)


कॅलीफोरनीया तमलापत्र बहुत ही ज़्यादा खुशबुदार होता है और इसे कभी-कभी मेक्सिकन तमालपत्र, ओरेगोन माईरतल या पैपरवुड भी कहा जाता है। इसका स्वाद मध्यसागरीय तेजपत्ता से तेज़ होता है, हालाँकि यह दिखने में लगभग एक जैसे ही लगते हैं।

  • इन्डोनेशियन तेजपत्ता या इन्डोनेशियन लौरेल (तेजपत्ता) (Indonesian Bay Leaf or Indonesian Laurel (Salam Leaf)) 


इन्डोनेशिया के बाहर ना मिलने वाले, इस (इन्डोनेशियन तेजपत्ता) पत्ते को मूल्य रूप से माँस में इस्तेमाल किया जाता है, और इसका प्रयोग शाकाहारी भोजन में बहुत ही कम मात्रा में किया जाता है।



सबसे बेहतर तेजपत्ता चुनने का सुझाव (Tips To Choose The Best Bay Leaf in Hindi) 


                            तेजपत्ते के पत्ते सूखे साबूत और जैतूनी रंग के होने चाहिए। भुरे रंग के पत्तों का स्वाद प्रायः फीका पड़ जाता है और उनकी खुशबू भी कम हो जाती है।
बाज़ार में सूखे तेजपत्ते मिलते हैं। इनका प्रयोग खाना पकाने में किया जाता है, किसी किसी पाकशैली मे क्रश किये हुए और पीसे हुए पत्तों का भी उपयोग किया जाता है पीसे हुए तेजपत्तों की खुशबु तेज़ होती है और यह सूखे पत्तों के मुक़ाबले बेहद स्वादिष्ट होता है। 




तेजपत्ता के पौष्टिक तत्व - (Bay Leaf Nutritional Value in Hindi)


               तेजपत्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, फोलिक ऐसिड और मैग्नीशियम होता है। इन सभी के अलावा और भी कई तरह के आवश्यक पोषक तत्व और खनिज पाए जाते हैं।


तेजपत्ता के रसोई में उपयोग (Uses Of Bay Leaf, Tejpatta, Bay Leaves in Cooking)


  • तेजपत्तों का प्रयोग खाने का स्वाद और खाने की खुशबु निखारने के लिए किया जाता है।
  • मध्यसागरीय पाकशैली मे इन पत्तों का प्रयोग अकसर सूप, स्ट्यू, ब्रैस को बेहतर स्वाद प्रदान करने के लिए किया जाता है।
  • भारतीय पाकशैली में, अकसर साबूत पत्ते का प्रयोग सब्ज़ी या बिरयानी में तड़का लगाने के लिए किया जाता है और परोसने से पहले तेजपत्ते को बाहर निकला दिया जाता है।
  • कुछ व्यंजनों में तेजपत्ता को पकाने से पहले क्रश (या पीस) करके भी किया जा सकता है।
  • पीसे हुए तेजपत्ता की खुशबु साबूत तेजपत्ता के मुकाबले ज़्यादा होती है।
  • तेजपत्ते का प्रयोग मछली, माँस, बिरयानी, चिकन या मटन करी व पुलाव जैसे मसालेदार व्यंजनों में ज्यादा किया जाता है।
  • तेजपत्ते को आप खीर जैसे मीठे पकवानों में भी डाल सकते हैं।
  • तेजपत्ते में कई औषधीय गुण भी होते हैं, जिनकी चर्चा हम इस लेख में विस्तार से करेंगे



तेजपत्ता के स्वास्थ्य लाभ - (Health Benefits of Bay Leaf in Hindi)



1. डायबिटीज के लिए तेजपत्ता के फायदे (Benefits Of Bay Leaves For Diabetes in Hindi)


               मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए तेजपत्ते का सेवन लाभकारी हो सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार तेजपत्ता युक्त कैप्सूल का सेवन इंसुलिन के स्तर में सुधार कर सकता है। इससे व्यक्ति के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा घट सकती है। शोध के दौरान 30 दिन तक टाइप 2 डायबिटिज से पीड़ित मरीजों को तेजपत्ते के कैप्सूल खाने के लिए दिए गए। 30 दिन के बाद इनके सीरम ग्लूकोज में 21% से 26% तक की कमी देखी गई। साथ ही उपभोगता के कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल में सुधार पाया गया। इस अध्ययन के आधार पर कहा जा सकता है कि तेजपत्ते का सेवन टोटल कोलेस्ट्रॉल में 20 से 24% तक की कमी ला सकता है।इसलिए, तेजपत्ता खाने के फायदे डायबिटीज से बचाव में सहायक हो सकते हैं।


2. श्वसन तंत्र और दमा के लिए तेजपत्ता के लाभ (Benefits Of Bay Leaf For Respiratory System And Asthma in Hindi)


                             तेजपत्ता खाने के फायदे में खांसी, फ्लू, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा व इन्फ्लूएंजा जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलना भी शामिल है। तेजपत्ते के अर्क में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसे सूजन कम करने में मददगार माना जा सकता है। इसमें एथनॉलिक एक्सट्रैक्ट और कुछ अन्य कंपाउंड पाए जाते हैं, जिसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और दर्दनिवारक प्रभाव होता है। इनके कारण तेजपत्ता श्वसन तंत्र में आई सूजन और उससे पैदा होने वाली बीमारियों से बचाव कर सकता है। यदि दमा की समस्या है तो तेजपत्ता अदरक और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पीस लीजिए। इसके बाद इसे रोज एक चम्मच खाएं। कुछ ही दिनों में असर दिखना शुरू हो जाएगा।


3. दांतों के लिए उपयोगी है तेजपत्ता (Bay Leaf is Useful For Teeth in Hindi) 


                 दांतों के लिए भी तेजपत्ता फायदेमंद हो सकता है। वैज्ञानिक अध्ययन कहते हैं कि इसकी टहनियों में कुछ वाष्पशील (सामान्य तापमान पर आसानी से भाप बनने वाले) तेल होते हैं, जो खून के बहाव को बेहतर कर सकते हैं। साथ ही इसमें विटामिन-सी जैसे टैनिन पाए जाते हैं, जो मसूड़ों के टिश्यू में कसाव लाकर उन्हें स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। साथ ही तेजपत्ते से बनने वाली राख से मंजन करने से मसूड़े मजबूत हो सकते हैं। तेजपत्ता मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से भी रोक सकता है। एनसीबीआई की वेबसाईट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार तेजपत्ते का एसेंशियल ऑयल मुंह में पाए जाने वाले स्टैफिलोकॉकस ऑरियस नामक बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ सकता है। हफ्ते में तीन दिन तेजपत्ता के बारीक चूर्ण से ब्रुश करने से दांत मजबूत बनते हैं। इससे उनमें कीड़े और ठंडा-गरम पानी नहीं लगता है। इतना ही नहीं, दांत मोतियों की तरह चमकने भी लगते हैं।


4. कैंसर से बचाव में भी सहायक है तेजपत्ता (Bay Leaf is Also Helpful in Preventing Cancer in Hindi)


               विज्ञान कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी पर लगातार रिसर्च करता आ रहा लेकिन इस बीमारी का सटीक इलाज अभी भी नहीं खोजा जा सका है। हां, खानपान का ध्यान रखकर और नियमित रूप से व्यायाम करके इससे बचाव किया जा सकता है। तेजपत्ता भी कैंसर से बचाव में सहायक खाद्य पदार्थों में से एक है। यह कैंसर कोशिकाओं के विकास में बाधा उत्पन्न करता है। एनसीबीआई की ओर से उपलब्ध एक अध्ययन में इस बात की पुष्टि की गई है। इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि तेजपत्ता के गुण पेट के कैंसर से बचाव कर सकते हैं।


                      एक अन्य अध्ययन के अनुसार, तेजपत्ते के अर्क में कैंसर रोधी प्रभाव पाया जाता है, जो स्तन कैंसर के विकास को बाधित कर सकता है। तेजपत्ते में मौजूद एंटीप्रोलिफेरेटिव (कोशिका प्रसार को रोकने वाले) और साइटोटॉक्सिक (कोशिकानाशक) गुण स्तन कैंसर को पनपने से रोक सकते हैं। इसलिए, कहा जा सकता है कि तेजपत्ता खाने के फायदे में कैंसर से बचाव शामिल है।


5. सूजन कम करने में तेजपत्ते का उपयोग (Use Of Bay Leaves To Reduce Swelling in Hindi)


                     दर्द व सूजन के लिए भी तेजपत्ते के फायदे बहुत हैं। एक ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन में पाया गया है कि ये पत्तियां सूजन की गतिविधि को रोकने का काम कर सकती हैं। इसके अलावा, तेजपत्ते में मौजूद सिनेओल भी सूजन से लड़ने का काम कर सकता है। हालांकि ज्यादा तेजपत्ते का सेवन घातक भी हो सकता है। कई रिपोर्ट्स का कहना है कि अगर इसका ज्यादा इस्तेमाल किया गया तो इसमें मौजूद Cox-2 नामक एंजाइम से सूजन बढ़ भी सकती है।



6. फंगल इन्फेक्शन से बचाए तेजपत्ता (Bay Leaves Protect From Fungal Infections in Hindi) 


                तेजपत्ता एंटीफंगल गुणों से भी समृद्ध होता है। यह विशेष रूप से कैंडिडा एल्बीकैंस नाम के यीस्ट संक्रमण के खिलाफ प्रभावी रूप से काम कर सकता है। इसलिए, त्वचा सम्बन्धी फंगल संक्रमण के लिए तेजपत्ते का एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इस बात की पुष्टि एनसीबीआई की साइट पर उपलब्ध एक वैज्ञानिक शोध से होती है।


7. जख्म ठीक करने में सहायक होता है तेजपत्ता (Bay Leaf is Helpful in Healing Wounds in Hindi) 


                      तेजपत्ता घाव को बेहतर रूप से भरने में मदद कर सकता है। इस संबंध में एनसीबीआई की वेबसाइट पर एक वैज्ञानिक शोध मौजूद है। इस अध्ययन के अनुसार, तेजपत्ते का अर्क ग्रेनुलेशन टिश्यू (Granulation tissue) यानी जख्म को भरने में सहायक कनेक्टिव टिश्यू के विकास में मदद कर सकता है। साथ ही तेजपत्ते का अर्क घाव को जल्दी भरने में सहायक हाइड्रॉक्सीप्रोलाइन (Hydroxyproline) जैसी जटिल रासायनिक क्रियाओं को भी बढ़ा सकता है।



8. वजन कम करने के लिए तेजपत्ता के उपयोग (Uses Of Bay Leaf To Lose Weight in Hindi) 


                        वजन कम करने के लिए भी तेजपत्ता खाने के फायदे उठाए जा सकते हैं। तेजपत्ता उन जड़ी-बूटियों में शामिल है, जो भूख को नियंत्रित कर सकता है। इसलिए, इसका सेवन करने के बाद व्यक्ति अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच सकता है। और वजन को नियंत्रित रख सकता है। फिलहाल, इस बात की पुष्टि के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।



9. किडनी समस्याओं से बचाव में काम आए तेजपत्ता (Bay Leaves Are Useful In Preventing Kidney Problems In Hindi) 


                            किडनी और पेशाब की नली में मौजूद पथरी के इलाज में तेजपत्ते के अर्क का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से किया जाता है। यह किडनी की मांसपेशियों को सीधे आराम देने में कारगर सिद्ध हो सकता है। इसमें लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो किडनी की समस्याओं से राहत दिला सकता है। इस तथ्य का प्रमाण एनसीबीआई की ओर से प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च से मिलता है। इस रिसर्च के दौरान सांकल हर्बल ड्रॉप (Sankol Herbal Drop) का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें तेजपत्ता सहित विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां शामिल थीं। इस ड्रॉप की मदद से किडनी के स्वास्थ्य में सुधार नजर आया।


10. कोलेस्ट्रॉल और हृदय के लिए लाभकारी होता है तेजपत्ता (Bay Leaf is Beneficial For Cholesterol And Heart in Hindi)


              कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए भी तेजपत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक शोध से इस बात की पुष्टि होती है कि तेजपत्ते से प्राप्त इथेनॉल अर्क कोलेस्ट्रॉल सीरम स्तर को कम करने में सहायक हो सकता है। इस अर्क में कुछ फेनौलिक यौगिक होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि के चलते खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को घटाने में सहायक हो सकते हैं। वहीं, अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल का स्तर बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रित रहने से हृदय का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इस आधार पर कहा जा सकता है। कि तेजपत्ते के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और हृदय की कार्यप्रणाली ठीक रहती है।


11. त्वचा के लिए तेजपत्ता के लाभ (Benefits Of Bay Leaf For Skin in Hindi)


                 त्वचा के लिए तेजपत्ता बहुत फायदेमंद है। इसलिए, इसके एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कॉस्मेटिक उद्योग में क्रीम, इत्र और साबुन बनाने में किया जाता है। यह त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है, क्योंकि इसमें एस्ट्रिजेंट गुण मौजूद होता है। साथ ही तेजपत्ते का प्रयोग स्किन रैशेज और कीड़ों व मच्छरों से सुरक्षा पाने में भी किया जा सकता है। एक अन्य शोध में तेजपत्ते को मुहांसों से पैदा हुई सूजन को कम करने में भी कारगर पाया गया है। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि तेजपत्ते का उपयोग त्वचा के लिए भी लाभकारी है।


12. बालों के लिए गुणकारी है तेजपत्ता (Bay Leaf is Beneficial For Hair in Hindi)


                             तेजपत्ते का उपयोग सेहत व त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी किया जा सकता है। यह बालों की जड़ों को फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण से दूर रखने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से समृद्ध होता है। इन्हीं गुणों के चलते तेज पत्ते से निकले एसेंशियल ऑयल का प्रयोग रूसी (डैंड्रफ) और सोरायसिस से बचाने वाले लोशन में किया जाता है।


13. इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए उपयोगी है तेजपत्ता (Bay Leaf is Useful To Boost Immunity in Hindi) 


                तेजपत्ता से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। वेब एमडी की खबर के मुताबिक तेजपत्ता विटामिन ए, बी6 और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है और ये सभी विटामिन इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जानें जाते हैं।


14. डाइजेशन और एसीडिटी के लिए तेजपत्ता के उपयोग (Uses of Bay Leaf For Digestion And Acidity in Hindi)


                                     आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोगों को एसीडिटी की प्रॉब्लम होने लगती है। इसमें जल्द आराम पाने के लिए पांच मिली ग्राम तेजपत्ता का चूर्ण बनाकर पानी के साथ ले लेना चाहिए। एसीडटी में तुरंत आराम मिलता है। तेजपत्ता हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत करता है। यह पेट में हो रहे दर्द को ठीक करता है। तेजपत्ता की चाय पेट दर्द की समस्या से राहत दिला सकती है। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं तो आप तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट से जुड़ी कई समस्याओं में ये कारगर उपाय है। चाय में तेजपत्ते का इस्तेमाल करके कब्ज, एसिडिटी और मरोड़ जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

                        तेजपत्ते की हर्बल टी बनाकर भी पिया जा सकता है। आप इसे चाय में भी मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए पानी में तेज पत्ते को डालकर इसे उबाले और इसे छानकर पी लें। इसमें अगर शहद मिला देंगे तो यह और अधिक फायदेमंद साबित होगा।


Bay Leaves Uses, Benefits, Species and Disadvantages/Side Effects




15. साइनस (बहती नाक), सर्दी, खांसी और हकलाने की समस्या के लिए तेजपत्ता (Bay Leaf For Sinus (Runny Nose), Cold, Cough And Stuttering Problem in Hindi)


                                  तेजपत्ता बहती नाक की दिक्कत को बहुत जल्दी ठीक करता है। तेजपत्ता एरोमेटिक यानी खूशबूदार गुणों से भरपूर होता है जो साइनस प्रोब्लम को दूर करता है तेजपत्ता में अगर काली मिर्च मिलाकर इसकी चाय का सेवन किया जाए तो साइनस की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। यदि हकलाने की समस्या है तो तेजपत्ता के टुकड़ों को जीभ के नीचे रखें और चूसते रहें। एक महीने में हकलाना खत्म हो जाएगा। दिन में चार बार चाय में तेजपत्ता उबाल कर पीने से सर्दी, खांसी, जुकाम में आराम मिलता है। 




16. तेजपत्ता बढ़ाता है आंखों की रोशनी (Bay Leaf Improves Eyesight in Hindi)


                   अगर अचानक से आंखों की रोशनी कुछ कम होने लगी है तो तेजपत्ता के बारीक चूर्ण को सुरमे की तरह आंखों में लगाएं। इससे आंखों की सफाई हो जाएगी और नसों में ताजगी भी आ जायेगी। इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी भी तेज होती है। रोज इसके इस्तेमाल से चश्मा भी उतर जाता है। 

तेजपत्ते का सुरमा बनाने की विधि (Method of Making Kajal/Surma From Bay Leaf)

तेजपत्ते से सुरमा (काजल) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

  • एक मिट्टी का दीपक 
  • देशी घी
  • रुई 
  • तेजपत्ता
  • कपूर 
  • एक बड़ा चम्मच 

सुरमा (काजल) बनाने की विधि (Method of Making Kajal/Surma From Bay Leaf)

Bay Leaves Uses, Benefits, Species and Disadvantages/Side Effects




  • सर्वप्रथम रुई से दिया जलाने के लिए बत्ती तैयार कर लें, उसके बाद देशी घी का दीपक जलाएं, अब दीपक के ऊपर मिटटी का दिया इस प्रकार से रखें की दीपक की लौ से निकलने वाली कालिख़ मिटटी के दीपक में जमा हो सके
  • जलते हुए दीपक की लौ में एक से दो सूखे तेजपत्ते की पत्तियों को जलायें (जलने के लिए दो से अधिक तेजपात की पत्तियों का इस्तेमाल ना करें यदि काजल की मात्रा कम है तो एक ही पत्ती का प्रयोग करें)
  • कुछ देर ऐसा करने बाद आप देखेंगे कि जो दिया आपने जलते दिए के ऊपर रखा था उसमें कालिख़ इकठ्ठा हो गयी होगी, इस कालिख को एक बर्तन में एकत्र कर लें
  • अब कपूर को बारीक पीस लें, और पिसे हुए कपूर को बारीक सूती कपड़े से छान लें 
  • इसके उपरान्त कालिख़ में चुटकी भर छना हुआ कपूर मिला दें
  • अब आपका सुरमा इस्तेमाल करने के लिए बन कर तैयार है
  • इस मिक्सचर को काजल का रूप देने के लिए इसमें आवश्यकतानुसार देशी घी मिलाएं और इस्तेमाल करें
  • काजल को एकबार बनाकर आप 3-4 महीने तक उपयोग में ला सकते हैं
  • सुरमे का उपयोग आप 2 महीनों तक कर सकते हैं     


  


17. तनाव (टेंशन) दूर करने में तेजपत्ते का उपयोग (Use of Bay Leaves To Relieve Stress in Hindi)

                          बहुत कम लोग जानते होंगे कि तेजपत्ता तनाव भगाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। इसके धुएं से टेंशन (तनाव) दूर होता है। अगर आप रात को सोने से पहले अपने कमरे में तेजपत्ते का धुआं कर लेते हैं तो आपका टेंशन दूर होने के साथ ही सांस संबधी और त्वचा संबधी बीमारियां दूर हो जाएंगी। तेजपत्ता जलाने से आपको और भी कई सारे फायदे मिलेंगे। लेकिन इसका धुआं कैसे करना है यह भी जानना पड़ेगा।


आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अबरार मुलतानी बताते हैं कि तेजपत्ते का धुआं ब्रेन को स्टिम्यूलेट करता है और टेंशन को दूर करता है। 


तेजपत्ते से धुँआ करने का प्रॉसेस:- 

                तेजपत्ते का धुँआ करने के लिए आपको सबसे पहले एक ताजा और एक सूखा तेजपत्ते की जरूरत होगी। इसे एक बर्तन में रखकर घर के बाहर जलाएं। बाद में इसे घर के अंदर लाकर 10-15 मिनट के लिए रखें। तेजपत्ते की महक पूरे कमरे में फैल जाएगी। इससे आप रिलेक्स और रिफ्रेशिंग फील करेंगे। तेजपत्ता का धुँआ प्राचीन काल से ही बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है।

 
यदि कोई अवसाद से ग्रस्त हैं तो उसको तेजपत्ते का सेवन ज़रूर करना चाहिए। तेज पत्ता खाने से अवसाद नहीं होता है। 



तेजपत्ता के अन्य उपयोग (Other Uses Of Bay Leaf in Hindi) 


  • कपड़ों के बीच में रखें तेजपत्ता (Keep Bay Leaf Between Clothes in Hindi) 


              कपड़ों के बीच में तेजपत्ता के पत्ते रखने से ऊनी, सूती और रेशमी कपड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है लेकिन उनसे आने वाली दुर्गन्ध दूर हो जाती है। जिससे आप लम्बे समय बाद भी उन कपड़ों को बिना हिचक इस्तमाल में ला सकते हैं।


  • अनाज भंडारण में तेजपत्ते का उपयोग (Use Of Bay Leaves in Grain Storage in Hindi)
 

                        अनाजों के बीच में 5-7 पत्ते डालने से कीड़े नहीं लगते हैं, जिससे आपका अनाज लम्बे समय तक कीड़ों से सुरक्षित रह सकता है और साथ ही तेजपत्ते की वजह से अनाज मे एक भीनी सी सुंगध भी आने लगती है। 


  • मोजों की दुर्गंध को दूर करने के लिए तेजपत्ता के उपयोग (Uses Of Bay Leaves To Remove Bad Smell Of Socks in Hindi)


                           मोजों से आने वाली दुर्गन्ध एक आम समस्या है और ये समस्या लगभग सभी के साथ होती है जिसकी वजह से लोग आप से दूर भागने लगते हैं। आप खुद भी किसी के समाने अपने जूतों को उतारने से डरने लगते हैं कि कहीं कोई कुछ कह न दे आप अपनी इस समस्या का अन्त तेजपत्ते के साथ आसानी से कर सकते हैं। इस दुर्गन्ध को दूर करने के लिए आपको अपने पैर के तलवों में तेजपत्ते लगाकर मोजे पहनने होंगे। 


  • मुँह से आने वाली दुर्गंध के लिए तेजपत्ता का उपयोग (Use Of Bay Leaves For Bad Breath in Hindi)


                        यदि आप भी मुँह से दुर्गंध आने कि समस्या से छुटकारा पाना चाहते है। तो आपको तेजपत्ते के एक छोटे टुकड़े को अपने मुँह में रखकर उसे हल्के हल्के चबाना होगा जिससे मुँह से आने वाली दुर्गंध की समस्या समाप्त हो जायेगी।



तेजपत्ता के नुकसान (Side Effects/Disadvantages of Bay Leaf in Hindi)


               तेजपत्ते के लाभ अबतक आप जान चुके हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन दुष्प्रभाव का कारण भी बन सकता है, तो आइए जानते हैं इसके कुछ ज्ञात दुष्प्रभाव के बारे में।


  • तेजपत्ता की पत्तियां एनेस्थीसिया की दवाओं के साथ रिएक्शन करके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (CNS) को धीमा कर सकती है। इसलिए सर्जरी से कम से कम 2 सप्ताह पहले तेज पत्ते या इसके किसी सप्लीमेंट के सेवन को रोक देना सही निर्णय साबित हो सकता है
  • तेज पत्ता के नुकसान में एलर्जी भी शामिल है। तेज पत्ते से बनाया गया एसेंशियल ऑयल संवेदनशील त्वचा पर एलर्जी का कारण बन सकता है।
  • गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान तेजपत्ता या इसके सप्लीमेंट के सेवन के बारे में पर्याप्त विश्वसनीय जानकारी नहीं है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
  • मधुमेह के रोगी तेजपत्ते का सेवन डॉक्टर की देखरेख में ही करें।



                   इस लेख में आपने जाना कि तेजपत्ता क्या है तेजपत्ता कितने प्रकार का होता है साथ ही तेजपत्ते के फायदे और तेजपत्ता के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं। इसके आलावा तेजपत्ते का उपयोग टोटकों के  लिए भी किया जाता है


टोटके में तेजपत्ते का उपयोग (Use Of Bay Leaves For Totaka) 


                 तेजपत्ते का उपयोग टोटके में भी किया जाता है। आइए जानते हैं तेजपत्ते का टोटकों के बारे में बताए गए कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में। हो सकता है ये उपाय आपकी समस्याओं का भी समाधान कर सकें।



  • तेजपत्ता करेगा नकारात्मक ऊर्जा को दूर (Bay Leaf Will Remove Negative Energy)

          अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ रहा है, तो शाम के समय तेजपत्तों को कपूर के साथ जलाएं।


  • बुरे सपनों से छुटकारा दिलायेगा तेजपत्ता (Bay Leaf Will Relieve You From Bad Dreams)

                         अक्सर लोगों को सोते समय बुरे-बुरे सपने आते है। अगर आपको भी बुरे सपने दिखाई देते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप रात में सोने से अपने तकिए के नीचे एक तेजपत्ते को रखें साथ ही साथ अपने बिस्तर कि साफ सफ़ाई पर ध्यान दें और यदि सम्भव हो तो सोने से पहले अपने हाथ व पैर अवश्य धो लें।


  • तेजपत्ते से होगी आर्थिक समस्याएं दूर (Bay Leaves Will Solve Financial Problems)

                           

             यदि आप भी ऐसा लग रहा है कि आपकेे पैसों में बरकत नही होती है यानी पैसा आपके पास बिल्कुल भी नही रुकता है तो एक तेजपत्ते को लाल कपड़े में लपेटकर अपने पर्स में जरूर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति ठीक होती है।


  • वैवाहिक कलेश से निजात दिलाये तेजपत्ता (Bay Leaves Provide Relief From Marital Troubles)

                      यदि किसी के वैवाहिक रिश्तों में कलेश चल रहा है और दोनों ही उस कलेश से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो ऐसी मान्यता है कि शाम के समय में पति व पत्नी दोनों को मिलकर रोजाना 7 दिनों तक तेजपत्ते को कपूर और लौंग के साथ जलाना चाहिए।





तेज पत्ता को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें ? (How To Preserve Bay Leaves For Long Time? in Hindi)



Bay Leaves Uses, Benefits, Species and Disadvantages/Side Effects


                   सूखे हुए तेजपत्ते को एक सूखे व एयर टाइट डिब्बे में रखना चाहिए। तेजपत्ते को कभी खुले में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि खुले में इनकी खुशबू जल्दी कम हो जाती है और साथ ही ये अपना स्वाद भी खो देते हैं।


           ताजे तेजपत्तों को एक सीलबंद जिप प्लास्टिक बैग में बंद करके फ्रिज में एक-दो हफ्ते तक स्टोर करके रखा जा सकता है।


Disclaimer:- Bay Leaves Uses, Benefits, Species and Disadvantages/Side Effects in Hindi की दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। भिन्न-भिन्न व्यक्तियों में इसके इस्तेमाल से होने वाले प्रभाव एवं दुष्प्रभाव भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।  इसके किसी भी तरह के चिकित्सकीय प्रयोग से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। Lekhadda इसकी पुष्टि नहीं करता। यदि आपको हमारा यह लेख पसन्द आया हो तो आप इस लेख को दूसरों के साथ शेयर करके इस गुणकारी खाद्य पदार्थ से जुड़ी जानकारियों को दूसरों के साथ भी साझा करना न भूलें।

Note:- हमने Lekhadda के इस लेख में तेजपत्ते से होने वाले टोटकों के बारे में बताया जरूर है लेकिन हम या हमारा यह लेख किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है। उपरोक्त सभी टोटकों कि जानकारी केवल ज्ञान के उद्देश्य से दी गई है।

यदि आपके पास भी Hindi में कोई Article या Story या कोई भी जानकारी है, जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं, तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail 📧 करें।

हमारी 📧ID है: lekhaddaofficial@gmail.com आपके द्वारा भेजी गई सामाग्री पसन्द आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ जरूर PUBLISH करेंगे।

Thanks!❤️


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top