संतरे के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान हिंदी में
Health Benefits and side Effect of Orange in Hindi
दोस्तों इस लेख में हम सुन्दर चटख रंग वाले खट्टे-मीठे संतरे के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।
यह एक ऐसा फल है जो दुनिया भर में बहुत ही लोकप्रिय है संतरे में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। संतरे में किसी भी तरह का फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसमें कैलोरीज भी बहुत कम मात्रा में होती है लेकिन इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन सी, ए, बी काम्प्लेक्स, पोटाशियम, कैल्शियम, मिनरल्स, एमिनो एसिड, आयोडीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं। इन सभी तत्वों की वजह से संतरा हाई ब्लड प्रेशर के लिए कारगर माना जाता है। संतरा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही कई गंभीर बिमारियों से भी राहत दिलाने में भी सहायक है। संतरे के सेवन से फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है जो हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में लाभकारी है। संतरे का सबसे ज्यादा जूस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यदि एक गिलास रोजाना संतरे के जूस का सेवन किया जाय तो यह शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन प्राकृतिक रूप से भी कर सकते हैं।
संतरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व
संतरे की प्रमुख किस्में (Variety)
मूलतः संतरों की पैदावार एशिया (चीन, भारत) में की जाती थी किन्तु आज के समय में यह दुनिया भर में जहां भी गरम जलवायु पायी जाती है वहां पर इनकी खेती की जाती है। वैसे तो संतरे की कई किस्में उपलब्ध हैं जिसमे से कुछ मीठे और कुछ खट्टे होते हैं। इसकी प्रमुख किस्में इस प्रकार हैं:-
- कारा कारा
- जफ़ा
- सविल
- रक्त संतरा
- अकर्मण्य
- नाभि
- वालेंसिया
चलिए अब जानते हैं, Health Benefits and side Effect of Orange in Hindi अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको कितने सारे फायदे होते हैं।
अर्थराइटिस के लिए संतरा
संतरा गठिया के रोगियों के लिए रामबाण का काम करता है संतरे में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। संतरा शरीर से यूरिक एसिड को कम करता है जो गठिया के मरीजों के लिये लाभदायक हो सकता है। संतरा गठिया में शरीर की सूजन को कम करने भी मददगार होता है।
कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक
संतरे में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। संतरे में एस्कॉर्बिक एसिड और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो शरीर में कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।
इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है
कमजोर इम्युनिटी के कारण लोगों में कई तरह के संक्रमण और सर्दी-जुकाम की शिकायत हमेशा उत्पन्न हो जाती है। संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए कारगर माना जाता है अतः संतरे का सेवन करने से कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकता है और संक्रमण जनित रोगों से बचा जा सकता है।
वजन को कण्ट्रोल करने में सहायक
जिन लोगों का वजन अधिक है यदि वे संतरे का सेवन करते हैं तो ये उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। क्योकि संतरे में कैलोरी कम होती है और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे इसको खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है एवं फाइबर प्रचुर मात्रा में होने के कारण शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। संतरा पाचन प्रणाली में सुधार के लिए टॉनिक का काम करता है।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए संतरा
संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो की स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी विटामिन माना जाता है। यह न सिर्फ त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है बल्कि त्वचा पर होने वाले दाग- धब्बों को भी कम करता है। संतरे में खून साफ़ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है।
आँखों के लिए लाभदायक
ब्लड प्रेशर के लिए संतरे का सेवन
संतरे के सेवन से होने वाले कुछ अन्य लाभ
- एनीमिया से लड़ने में मददगार होता है।
- इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में कोलेजन बनाने में सहायक हैं जिससे त्वचा सुन्दर बनती है।
- कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है।
- मधुमेह में उपयोगी होता है।
- अल्सर को दूर रखने में सहायक होता है।
- गुर्दे की पथरी को रोकने में सहायक होता है।
- हड्डियों और मांशपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
- शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है।
संतरे के सेवन से होने वाले नुकसान
संतरे के सेवन से फायदे अनेक हैं किन्तु इसके सेवन से कुछ नुकसान देखे गए हैं जो इस प्रकार से हैं:-
- संतरे में फाइबर अधिक मात्रा में होने के कारण ये पाचन क्रिया को प्रभावित करता है इसीलिए जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है उन्हें संतरे का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
- प्रेगनेन्सी और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी संतरे का सेवन डॉक्टर के परामर्शनुसार करना चाहिए।
- छोटे बच्चों में संतरा खाने के बाद पेट दर्द का होना एक आम समस्या है इसका कारण है इसमें अधिक मात्रा में फाइबर का होना है।
- ह्रदय रोग से पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टर से सलाह के अनुसार ही सेवन करना चाहिए।
Disclaimer- Health Benefits and side Effect of Orange in Hindi की दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। भिन्न-भिन्न व्यक्तियों में इसके इस्तेमाल से होने वाले प्रभाव एवं दुष्प्रभाव अलग हो सकते हैं। इसके किसी भी तरह के चिकित्सकीय प्रयोग से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। Lekhadda इसकी पुष्टि नहीं करता। यदि आपको हमारा यह लेख पसन्द आया हो तो आप इस लेख को दूसरों के साथ शेयर करके इस गुणकारी खाद्य पदार्थ से जुड़ी जानकारियों को दूसरों के साथ भी साझा करना न भूलें।