जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

Lekhadda
0

जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi




                 जायफल (वानस्पतिक नाम:- (Myristica fragrans) एक सदाबहार वृक्ष है। मिरिस्टिका नामक वृक्ष से जायफल तथा जावित्री प्राप्त होती है। इससे दो मसाले मिलते हैं - जायफल (Nutmeg) तथा जावित्री (Maace)। इस वृक्ष की अलग-अलग प्रजातियां श्रीलंका, भारत और उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती हैं। इसके अलावा यह चीन, ताइवान, मलेशिया, ग्रेनाडा, केरल, श्रीलंका, और दक्षिणी अमेरिका में भी खूब पैदा होता है। जायफल के तेल का इस्तेमाल कॉस्मेटिक उत्पादों में सुगंध (फ़्रेग्रेंस) के लिए में भी किया जाता है।


जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi



             मिरिस्टिका वृक्ष के बीज को ही जायफल कहते हैं। यह बीज चारों ओर से बीजोपांग (Aril) द्वारा ढका रहता है। यही बीजोपांग ही जावित्री है। इस वृक्ष का फल किसी छोटी नाशपाती की तरह ही 1 इंच से 2 इंच तक लंबा, हल्के लाल या पीले रंग का गूदेदार होता है। परिपक्व होने पर यह फल दो खंडों में फट जाता है और भीतर सिंदूरी रंग का बीजोपांग या जावित्री दिखाई देने लगती है। जावित्री के भीतर गुठली होती है, जिसके भीतर से जायफल (Nutmeg) प्राप्त होता है। इसे हम मसाले में तो प्रयोग करते ही हैं, लेकिन इसके और क्या-क्या औषधीय गुण होते हैं, इनको भी जानना हमारे लिए बहुत जरूरी है।


(नट्मेग) जायफल में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों। (Nutritious Elements Found in Nutmeg)


जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi


          जायफल फ़ाइबर का एक अच्छा स्रोत होता हैं और इसके अलावा इसमें आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, कॉपर, मैंगनीज़, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए और मैग्नीशियम भी पाया जाता है।

खाने में (नट्मेग) जायफल का इस्तेमाल। (Use Of Nutmeg in Food)


                     जायफल की तासीर गर्म और स्वाद में मीठा होने की वजह से इसे अलग-अलग तरह के मीठे और नमकीन खाद्य पदार्थों के साथ मिलाया जाता है। जायफल को आप अकेले या फिर अन्य किसी मसालों जैसे इलायची, दालचीनी और लौंग के साथ मिला कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी हल्की सी मिठास के कारण इसे खासतौर से पाई, केक, कुकीज, ब्रेड और कस्टर्ड में इस्तेमाल किया जाता है। जायफल को यदि किसी भी स्टार्च वाली सब्जियों पर छिड़का जाए, तो उस सब्जी का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है। यदि आप पूरे जायफल का उपयोग कर रहे हैं, तो बेहतर है कि इसे ग्राइंडर से पीस लें क्यूंकि पीसे हुए जायफल का स्वाद पूर्ण जायफल से ज्यादा बेहतर होता है। 

(नट्मेग) जायफल के इस्तेमाल से होने वाले बेस्किमती फायदे। (Benefits of Using Nutmeg)


जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi


सांसों की बदबू और दांत दर्द के लिए जायफल (नट्मेग) का करें इस्तेमाल।


                दांत में दर्द होने पर जायफल का तेल रुई पर लगाकर दर्द वाले दांत पर रखें, आपका दांत दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा। अगर आपके दांत में कीड़े लगे हैं तो वे भी मर जाएंगे। सांसों की बदबू को दूर करने के लिए जायफल (नट्मेग) का तेल काम में लिया जा सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और यह दांतों के दर्द और मसूड़ों की समस्याओं को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है। इस गुण के कारण ही जायफल के तेल को कई तरह के टूथपेस्ट में भी डाला जाता है। अगर आपके डेंटिस्ट द्वारा भी दांत दर्द के लिए जायफल प्रिस्क्राइब किया गया है तो आप अपने आहार में इसे शामिल कर सकते है।


आंखों के नीचे से काला घेरा हटाएं (नट्मेग) जायफल।


                  आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे हटाने के लिए रात को सोते समय रोजाना जायफल का लेप लगाएं और सूखने पर इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। कुछ समय बाद आंखों के काले घेरे हट जाएंगे।

छोटे बच्चों में दूध पाचन के लिए (नट्मेग) जायफल।


जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi


                 यदि आप अपने शिशु का दूध छुड़ाकर उसे ऊपर का दूध पिलाना शुरू करते हैं और किसी भी कारण से यदि उसको वो ऊपर का दूध पचता न हो, तो आप जो दूध उसको पिला रहे हैं। उसी दूध में आधा पानी मिलाकर, और साथ ही उसमें एक जायफल डालकर उसे अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस दूध को थोडा ठण्डा करके यानी कुनकुना गर्म दूध, शिशु को पिलाएं, अब यह जायफल वाला दूध आपके शिशु को अवश्य ही हजम हो जाएगा। 

चेहरे की झाईयां मिटाए (नट्मेग) जायफल। 


                  जायफल में इंफ्लेमेटरी और बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो मुंहासे, रैशेस या जलन जैसी त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। अगर आपको भी चेहरे पर या फिर त्वचा पर झाईयों पड़ी है तो आप इनको हटाने के लिए जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। झाईयों को कम करने के लिए जायफल को पानी के साथ पत्थर पर घिसना पड़ेगा। जायफल घिसने के बाद इसका लेप बन जायेगा इस लेप का इस्तेमाल झाईयों की जगह पर करें, इससे आपकी झाईयां कम होंगी और साथ ही आपकी त्वचा में निखार आएगा।  

सर्दी से रक्षा करे (नट्मेग) जायफल। 


                       सर्दी के मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी साधारण बीमारियों के लिए भी हम काफी परेशान हो जाते हैं और डॉक्टर के यहां दौड़े-दौड़े चले जाते हैं। सर्दी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जायफल को थोड़ा सा खुरचिये, चुटकी भर कतरन को मुंह में रखकर चूसते रहिये। यह काम आप पूरे जाड़े भर एक या दो दिन के अंतराल पर करते रहिये। यह शरीर की स्वाभाविक गर्मी की रक्षा करता है, इसलिए ठंड के मौसम में इसे जरूर प्रयोग करना चाहिए। बच्चों को सर्दी-जुकाम हो जाए तो जायफल का चूर्ण और सोंठ का चूर्ण बराबर मात्रा में लीजिये, अब इस मिश्रण को गाय के घी में मिलाकर बच्चे को सुबह शाम चटायें।


झुर्रियों का दुश्मन है (नट्मेग) जायफल। 


                 यदि आपके चेहरे पर भी झुरियां पड़ना शुरू हो गई है तो आप अपने चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए जायफल को इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको जायफल पीसकर उसका लेप बनाकर झुर्रियों पर लगाना होगा। लगातार जायफल का लेप लगाने से आपको जल्द ही झुर्रियों में कमी दिखाई देने लगेगी। जायफल और लाल चन्दन को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है, और कील–मुहांसे भी ख़त्म होते हैं। यह त्वचा पर कसाव लाता है और त्वचा की चमक भी बढ़ाता है।

जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

पेट दर्द और दस्त में फायदा करेगा (नट्मेग) जायफल।


                 गैस्ट्रिक से पेट में दर्द होने पर चार से पांच बूंद जायफल का तेल चीनी के साथ लेने से आराम मिलता है। गैस्ट्रिक से होने वाले पेट दर्द में आप जायफल के तेल की कुछ बूंदें एक बताशे में भी ले सकते हैं। दस्त आ रहे हों तो जायफल को लीजिये और उसके चार बराबर हिस्से कर लीजिये। एक हिस्सा भून मरीज को चूस कर खाने को देना चाहिए।

मुंह के छालों को ठीक करे (नट्मेग) जायफल। 


                   अक्सर लोगों के मुंह में छाले होने का मुख्य कारण उनका पेट ठीक से साफ ना होना होता है। यदि आपके मुंह में भी छाले हो तो आप जायफल को पानी में पकाकर उस पानी से गरारे करें। जल्द ही आपके मुंह के छाले ठीक हो जायेंगे। साथ ही कुछ मात्रा में उसी पानी को पिए भी जिससे आपके पेट को भी आराम मिलेगा।

पाचन तंत्र ठीक रखने और भूख बढ़ाने में मदद करता है (नट्मेग) जायफल।


                       जायफल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और इसमें ऐसे पाचन गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आपको भी किन्हीं कारणों से भूख न लग रही हो तो चुटकी भर जायफल की कतरन चूसिये इससे पेट में पाचक रसों की वृद्धि होगी और भूख बढ़ेगी, भोजन भी अच्छे तरीके से पचेगा जायफल पेट के लिए उत्तेजक होने से पेट में पाचक रस बढ़ाता है, जिससे आपको भूख खुलकर लगती है।


खांसी में आराम दिलाए (नट्मेग) जायफल। 


खांसी होने पर सुबह-सुबह खाली पेट आधा चम्मच जायफल चाटने से खांसी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

(नट्मेग) जायफल के तेल से होने वाले फायदे। (Benefits of Nutmeg Oil)


जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi


  • जायफल (नट्मेग) के तेल का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द, और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में किया जा सकता है।
  • गठिया और चोटों के कारण होने वाले दर्द से राहत दिलाए जायफल का तेल सकती है।जायफल के तेल को तिल के तेल के साथ मिलाकर लगाने से गठिया और नसों का दर्द कम हो सकता है।
  • दांतों के दर्द में भी आप जायफल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अक्सर ही देखा गया है की प्रसव के बाद महिलाओं को कमर दर्द की समस्या हो जाती है। तो ऐसे में प्रसव के बाद अगर किसी का कमर दर्द खत्म नहीं हो रहा है तो उसे जायफल के तेल से मालिश करनी चाहिए। जायफल के तेल की मालिश करने पर लगभग एक सप्ताह में ही कमर दर्द खत्म हो जाएगा।



(नट्मेग) जायफल का दूध पीने से होने वाले फायदे। (Benefits of Drinking Nutmeg Milk)


जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi


               यदि आपने भी आजतक जायफल का सेवन दूध के साथ नहीं किया है तो आप जायफल का दूध के साथ सेवन करने के बारे में जानने के बाद इसका सेवन करना जरूर शुरू कर देंगे। इसको दूध के साथ पीने से आपके शरीर को कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 

आइये जानते हैं जायफल दूध से होने वाले लाभ के बारे में। (Let Us Know About The Benefits Of Nutmeg Milk)


  • जायफल वाले दूध का सेवन करने से आपको पेट संबंधी कई समस्याओं से भी निजात मिल सकती है।
  • जायफल वाला दूध आपकी गैस और इनडाइजेशन की समस्या को भी दूर कर सकता है।
  • जो लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, उन्हें रात को सोते समय जायफल वाला दूध अवश्य पीना चाहिए इससे नींद सुधरती है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
  • जायफल का दूध पीने से लीवर, हार्ट डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
  • जायफल में एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है। इस लिए भी आपको जायफल वाला दूध पीना चाहिए।
  • जायफल का दूध रात को सोते समय पीने से अर्थराइटिस की समस्या से भी निजात मिल सकती है, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आपके जोड़ो और मांसपेशियों के दर्द को कम करते हैं।


आईए जानते हैं (नट्मेग) जायफल वाला दूध बनाने कि विधि। (Let Us Know The Method Of Making Nutmeg Milk)


                      अब बात आती है कि जायफल का सेवन दूध में कैसे किया जाए? तो आपको बता दें कि कभी भी बहुत ज्यादा मात्रा में जायफल का सेवन नहीं करना चाहिए। चुटकी भर जायफल ही आपके लिए रामबाण हो सकता है। इसके लिए गर्म दूध में चुटकी भर जायफल का पाउडर डालें या जायफल को घिस कर इसे दूध में मिलाएं और दिन में केवल एक बार ही इसका सेवन करें।

(नट्मेग) जायफल के इस्तेमाल से महिलाऐं बेहतर बनाएं अपनी सेक्स लाइफ। (Women Can Improve Their Sex Life By Using Nutmeg)


जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi


                            यदि आपकी रुचि सेक्स से खत्म हो रही है तो जायफल आपकी सेक्स लाइफ को मजेदार बनाने में मदद कर सकता है। जायफल को महिलाओं के लिए वियाग्रा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। क्लीनिकल रिसर्च से यह पता चला है कि जायफल का नियमित रूप से सेवन यौन गतिविधि को तेज करता है, जिससे सेक्स की इच्छा में वृद्धि होती है। आपको बता दें कि एशिया में यूनानी चिकित्सा पद्धति में यौन विकारों के इलाज के लिए जायफल का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जाता है।

पुरुषों को भी रोज खाना चाहिए (नट्मेग) जायफल। (Men Should Also Eat Nutmeg Daily)


जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi


            पुरुषों के लिए जायफल काफी फायदेमंद होता है। जायफल उनकी शारीरिक एक्टिविटी को बढ़ाता है। साथ ही जायफल कई सेक्सुअल समस्याओं को दूर कर सकता है। पुरुषों के लिए जायफल काफी फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि दक्षिण एशिया में यूनानी चिकित्सा पद्धति में यौन विकारों के इलाज के लिए जायफल का उपयोग महत्वपूर्ण रूप से किया जाता है।


आइए जानते हैं पुरुषों के लिए (नट्मेग) जायफल के फायदे क्या हैं? (Let Us Know What Are The Benefits Of Nutmeg for Men?)


जायफल पुरुषों में बढ़ाता है एफ्रोडिजिएक को। 


                जायफल का सेवन करने से पुरुषों की शारीरिक क्षमता बेहतर होती है। यह उनकी सेक्सुअल एक्टिविटी को बेहतर कर सकता है। जायफल में एथेनॉल पाया जाता है, जिससे पुरुषों पर एफ्रोडिजिएक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में उनकी सेक्सुअल एक्टिविटी बेहतर हो सकती है।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करने में सक्षम है जायफल। 


                    पुरुषों में होने वाली इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को दूर करने में जायफल काफी प्रभावी होता है। रिसर्च के मुताबिक, जायफल में शक्तिशाली पॉलिफिनॉल्स गुण मौजूद होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इस गुण की वजह से जायफल के सेवन से पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।

प्रीमैच्योर इजैकुलेशन में जायफल का इस्तेमाल। 


               जायफल का सेवन करने से पुरुषों में होने वाली प्रीमैच्योर इजैकुलेशन की परेशानी को कम किया जा सकता है। कुछ रिसर्च के मुताबिक, जायफल एक्सट्रैक्ट की मदद से यह परेशानी काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।

इरेक्शन की समस्या करे दूर जायफल। 


              जायफल के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे पुरुषों में होने वाली इरेक्शन की परेशानी को ठीक किया जा सकता है। जायफल पुरुषों के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे इरेक्शन को ठीक करने में मदद मिल सकती है।


(नट्मेग) जायफल के ज्यादा सेवन से होने वाले साइड इफ़ेक्ट। (Side Effects Of Excessive Consumption Of Nutmeg)


  • जायफल के एंटीकोलिनर्जिक साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं। जब इसे ज़्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे झनझनाहट, मतिभ्रम, चक्कर आना और ज़्यादा उत्साह जैसे तंत्रिका संबंधी (न्यूरोलॉजिकल) लक्षण पैदा हो सकते हैं। इन लक्षणों के बाद बेहोशी और नींद आ सकती है।
  • सामान्य साइड इफ़ेक्ट में उल्टी, चक्कर आना, जी मिचलाना, पेट में दर्द, सिरदर्द, सीने में दर्द और कंपकंपाना शामिल हैं।
  • जायफल में एलिमिसिन और मायरिस्टिसिन होते हैं। जो नारकोटिक होते हैं और मनोदैहिक प्रभाव (साइकोट्रॉपिक इफ़ेक्ट) पैदा करते हैं और (मानसिक गतिविधि को प्रभावित करते हैं)।
  • ज़्यादा मात्रा में जायफल का सेवन करने से अस्थायी कब्ज़, पेशाब करने में कठिनाई और लीवर पर फ़ैट जम सकता है।
  • जायफल की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • पिसा हुआ जायफल मतिभ्रम की औषधि के रूप में मददगार साबित हो सकता है, लेकिन ज़्यादा इस्तेमाल से बेहोशी और मिर्गी भी हो सकती है। 


गर्भावस्था में (नट्मेग) जायफल का सेवन करते हुए सावधानियां रखनी चाहिए। (Precautions Should Be Taken While Consuming Nutmeg During Pregnancy)


जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Nutmeg Benefits, Uses and Side Effects in Hindi


  • जायफल का अधिक सेवन गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित नहीं माना जाता है, इसलिए इस दौरान इससे बचना चाहिए।
  • ज़्यादा मात्रा में जायफल लेने पर गर्भवती महिलाओं में उत्तेजना, तेज़ धड़कन, घबराहट, गला सुखना, धुंधली दृष्टि और सीने में जकड़न हो सकती है।
  • गर्भावस्था के समय में यह ज़रूरी है कि इसका हाई डोज़ न लें क्योंकि इसमें मादक (नारकोटिक) प्रभाव होते हैं।
  • स्तनपान कराने के दौरान जायफल के सुरक्षित सेवन के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसलिए स्तनपान कराने के दौरान जायफल का सेवन न करना ही बेहतर है।
  • गर्भावस्था के दौरान जायफल के इस्तेमाल से एलर्जी हो सकती है।


Disclaimer- जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान के प्रयोग की दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसके किसी भी तरह के चिकित्सकीय प्रयोग से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। Lekhadda इसकी पुष्टि नहीं करता। यदि आपको हमारा यह लेख पसन्द आया हो तो आप इस लेख को दूसरों के साथ शेयर करके इस गुणकारी खाद्य पदार्थ से जुड़ी जानकारियों को दूसरों के साथ भी साझा करना न भूलें।

यदि आपके पास भी Hindi में कोई Article या Story या कोई भी जानकारी है, जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं, तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail 📧 करें।
हमारी 📧ID है: lekhaddaofficial@gmail.com आपके द्वारा भेजी गई सामाग्री पसन्द आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ जरूर PUBLISH करेंगे।

Thanks!❤️



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top